फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कार में महिला से किया गैंगरेप

कार में महिला से किया गैंगरेप

Wed, 13 Dec 2017 02:06 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
कार में महिला से किया गैंगरेप
लिफ्ट देकर किया कार में महिला से बलात्कार
विज्ञापन

0 महिला का आरोप, रविवार रात तीन लोगों ने किया कार में रेप
0 मंगलवार को पहुंची झूंसी थाने, दो नामजद, की जा रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
झूंसी (इलाहाबाद)। एक महिला ने सहसों-झूंसी मार्ग पर लिफ्ट देकर कार में गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को तीन लोगों के खिलाफ केस लिखाया है। दो लोगों को उसने नामजद किया है। उसने बताया कि घटना रविवार रात की है जब वह झूंसी से बहरिया में अपने घर जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी होकर ऑटो का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर महिला को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा। घटना की तहकीकात तथा आरोपियों की तलाश हो रही है।

लगभग 45 वर्षीय यह महिला बहरिया इलाके की रहने वाली है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। महिला का आरोप है कि रविवार रात लगभग साढ़े नौ बजे वह झूंसी से बहरिया में अपने घर वापसी के लिए रहिमापुर में सहसों मार्ग किनारे खड़ी होकर ऑटो का इंतजार कर रही थी तभी उसके पास सफेद रंग की कार रुकी। कार के भीतर तीन लोग थे। उन्होंने उसे बहरिया पहुंचाने का झांसा देकर कार में बैठा लिया। मगर वे उसे दूसरे रास्ते पर ले गए। उसे चुप रहने की धमकी देकर तीनों ने कार में शराब पी। फिर तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। मनमानी करने के बाद आधी रात उसे बदरा सुनौटी गांव के पास फेंक तीनों भाग गए। महिला के मुताबिक, उस रात किसी तरह वह घर चली गई। वह सदमे में थी। हालत में सुधार होने पर वह मंगलवार को वकीलों के साथ झूंसी थाने पहुंची और तहरीर दी। उसने आरोपियों में शेरडीह गांव के श्रीकांत यादव और रामअचल यादव और एक अज्ञात के बारे में बताया। पुलिस ने महिला को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया है। पुलिस मुकदमा लिखकर छानबीन कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि किसी खुन्नस से चलते नामजद केस दर्ज कराया गया है। गहराई से जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed