फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पति के दोस्तों ने की अश्लील हरकत, रिपोर्ट दर्ज

पति के दोस्तों ने की अश्लील हरकत, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 13 Dec 2017 02:05 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
पति के दोस्तों ने की अश्लील हरकत, रिपोर्ट दर्ज
पति के दोस्तों ने की अश्लील हरकत, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

युवती ने पति को भी बनाया आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। धूमनगंज के झलवा में एक युवती के साथ उसके पति के दोस्तों ने अश्लील हरकत की। वह भी पति की सहमति से उसके सामने। घटना के बाद युवती ने धूमनगंज थाने में पति और उसके दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि पति को बुलाया गया है।
झलवा में रहने वाली एक युवती और उसके पति के बीच पिछले कुछ समय से झगड़ा चल रहा है। कुछ दिन पहले मारपीट के बाद मुहल्ले वाले जमा हो गए थे। दो दिन पहले पति शाम को अपने आठ दस दोस्तों को घर ले आया। आरोप है कि वह दोस्तों के सामने ही युवती से अश्लील हरकत करने लगा। युवती का आरोप है कि जब उसने चीखने की कोशिश की तो पति ने उसे पकड़ लिया और उसके दोस्तों ने भी अश्लील हरकत की। इसके बाद पति ने उसे दोस्तों के सामने ही पीटा और कहा कि ये लोग हर शाम आएंगे। घटना से डरी युवती 11 दिसंबर को धूमनगंज थाने पहुंची। एसओ नागेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया में मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। फिलहाल उसके पति को बुलाया गया है। अगर अश्लील हरकत वाली बात साबित होती है तो उसे और उसके दोस्तों को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


चार साल बाद दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
धूमनगंज में ही जयरामपुर की रहने वाली शोभा देवी ने ससुराल वालों के खिलाफ चार साल बाद दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। शोभा का आरोप है कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। 25 जनवरी 2014 को उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगाने की कोशिश की गई। किसी तरह वह ससुराल वालों के चंगुल से भाग निकली। एसओ नागेश सिंह ने बताया कि शोभा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अब जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed