फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सराफा कारोबारी से ठगी का आरोपी दबोचा

सराफा कारोबारी से ठगी का आरोपी दबोचा

Tue, 12 Dec 2017 01:38 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
सराफा कारोबारी से ठगी का आरोपी दबोचा
मुंबई से 40 लाख रुपये लेकर फरार युवक बंदी
विज्ञापन

-सराफा कारोबारी का कर्मचारी पैसे लेकर भाग आया था लालापुर
-एसटीएफ ने की गिरफ्तारी, पौने ग्यारह लाख रुपये बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। मुंबई में एक सराफा कारोबारी के 40 लाख रुपये लेकर फरार युवक को एसटीएफ इलाहाबाद यूनिट ने कर्नलगंज इलाके में पकड़ लिया। उसके कब्जे से लगभग पौने ग्यारह लाख रुपये भी बरामद हुए। मुंबई पुलिस की एक टीम उसे अपने कब्जे में लेकर कोर्ट की अनुमति से ले जाने की खातिर यहां आ गई।
लालापुर इलाके के पचवर बेलामुंडी गांव निवासी जीवनलाल दुबे का पुत्र अंकुर दुबे पश्चिम मुंबई में लोखंडवाला काम्पलेक्स में सराफा व्यवसायी प्रवीण कुमार उदय लाल जैन के शोरूम में काम करता था। भरोसा होने पर सेठ प्रवीण उसे पैसे लाने और दूसरी जगह पहुंचाने का भी काम कराने लगे थे। इसी साल 24 अक्तूबर को सेठ ने उसे 40 लाख रुपये गोरे गांव में एक कारोबारी तक पहुंचाने के लिए दिया मगर अंकुर की नीयत खराब हो गई। वह पैसे पहुंचाने की बजाय लेकर यहां लालापुर में अपने घर चला आया। 10 लाख रुपये उसने दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच खर्च कर दिए। कुछ दिन बाद उसने 30 लाख रुपये अपने पुराने रिश्तेदार रामजी मिश्रा निवासी जमलामऊ थाना कुंडा प्रतापगढ़ को जमीन खरीदने के लिए दे दिए। उसे बताया था कि ये पैसे उसकी कमाई के हैं। सेठ उसे बहुत मानता है।
विज्ञापन

पैसे रिश्तेदार को देने के बाद अंकुर हापुड़ और दिल्ली भी जाकर कुछ समय रहा। इसी बीच उसे भनक लगी कि मुंबई पुलिस उसे इलाहाबाद आकर खोज रही है तो वह घबरा गया। उसने रिश्तेदार रामजी से अपने 30 लाख रुपये वापस मांगे। रिश्तेदार ने पैसे जमीन खरीदने में लगा देने की बात कही तो वह किसी भी तरह पैसे वापस करने का दबाव बनाने लगा। बैंक से एक साथ 30 लाख रुपये देने में असमर्थता जाहिर की गई तो सोमवार को रामजी ने अंकुर को पांच लाख रुपये दिए। इसके अलावा 23 लाख रुपये उसके एक परिचित के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। अंकुर का इरादा मुंबई जाकर अपना धंधा शुरू करने का था। इसी बीच सोमवार दोपहर एसटीएफ के इंस्पेक्टर अतुल सिंह को मुखबिर से सूचना मिली तो उन्होंने हिंदू हॉस्टल चौराहे पर अंकुर को दबोचा और 10 लाख 70 हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन








विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed