{"_id":"59c3e1724f1c1b2d688b5b82","slug":"141506009458-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने पुरोहित को कुचला, छह घंटे चक्काजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस ने पुरोहित को कुचला, छह घंटे चक्काजाम
Updated Thu, 21 Sep 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस ने ली पुरोहित की जान, छह घंटे जाम
0 बृहस्पतिवार सुबह गंगा स्नान के लिए जाते वक्त हादसा, पुलिस ने शव हटाया तो भड़के ग्रामीण
0 कोरांव विधायक ने भी मेजा पुलिस पर जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
मेजा (इलाहाबाद)। यमुनापार के मेजा इलाके में बृहस्पतिवार सुबह नवरात्रि के पहले दिन गंगा स्नान के लिए जा रहे पुरोहित रामायण प्रसाद मिश्र (30) को मिनी बस ने कुचल दिया। राहगीरों ने भाग रही बस को पीछा कर रोका तो ड्राइवर कूदकर फरार हो गया। पुरोहित की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। वे परिजनों को सूचना दिए बिना शव को चीरघर भेजने से भी नाराज थे। विधायक और एसडीएम ने आर्थिक मदद का भरोसा दिया तब छह घंटे बाद जाम खत्म हुआ।
खीरी मेंराजापुर गांव निवासी रामसुभावन मिश्र के छह पुत्रों में तीसरे नंबर के रामायण प्रसाद पुरोहित थे। बृहस्पतिवार को नवरात्रि के पहले दिन वह सुबह साइकिल पर सिरसा घाट गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। वह करीब पौने आठ बजे मेजा-कोरांव मर्ग पर बसहरा के निकट पहुंचे तभी शहर से कोरांव जा रही मिनी बस ने सामने से चपेट में ले लिया। रामायण की वहीं मौत हो गई। राहगीरों ने भाग रही बस का पीछा किया और आधा किलोमीटर दूर ओवरटेक कर रोक लिया। हालांकि ड्राइवर उतरकर भाग गया। वहां से लोग वापस घटनास्थल पर लौटे तभी पुलिस ने आकर शव को उठाया और चीरघर भेज दिया। कुछ देर बाद परिवार के लोग आए तो शव हटाए जाने पर भड़क उठे। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने वहां चक्काजाम कर दिया। तभी कोरांव के विधायक राजमणि कोल वहां पहुंच गए। लोगों ने उनसे पुलिस के रवैये की शिकायत की। ग्रामीणों ने मांग रखी कि शव वहां वापस लाया जाए, परिजनों को आर्थिक सहायता मिले तथा थानेदार को निलंबित किया जाए।
विधायक ने इस बाबत एसएसपी, डीएम तथा एसडीएम मेजा से बात की और नाराजगी जाहिर की। एसडीएम आयुष चौधरी मौके पर आ गए। मगर लोग अपनी मांग पूरी करने पर अडे़ रहे। इस बीच कई थानों की पुलिस फोर्स वहां पहुंच गई। करीब दो बजे एसडीएम से आर्थिक मदद, ड्राइवर की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर लोग शांत हुए। तब जाकर लगभग छह घंटे बाद मेजा-कोरांव मार्ग पर जाम समाप्त होने पर यातायात शुरू हो सका। इस अनहोनी से रामायाण के परिवार में हाहाकार मच गया। उसकी पत्नी ससिमा मिश्रा कोरांव में भगेसर स्थित मायके में थी। उसका छह महीने का बेटा है। रामायण के ससुराल वाले भी बिलखते हुए आ गए।