{"_id":"59e4de564f1c1b65548b7d06","slug":"131508171350-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी टकराने पर टेलर को मार दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी टकराने पर टेलर को मार दी गोली
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ियां टकराने पर युवक को मारी गोली
सोमवार दोपहर नीमसराय इलाके में घटना, कार में भागे हमलावर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। नीमसराय कॉलोनी में सोमवार दोपहर कार से बाइक में हल्की टक्कर लगने पर झगड़े के बाद बाइक सवार दर्जी जान मोहम्मद उर्फ जानू को गोली मार दी गई। गोली जांघ के पास धंसकर पार हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। धूमनगंज थाने की पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।
नीमसराय कॉलोनी निवासी दर्जी जान मोहम्मद (30) दोपहर करीब सवा बारह बजे घर के पास बाइक मोड़ रहा था तभी वहां से गुजरी वैगन आर कार से हल्का धक्का लग गया। इस पर कार ड्राइवर और जान के बीच कहासुनी हो गई। तैश में आकर कार से दो लोग उतरे और जान को गालियां देते हुए थप्पड़ मार दिया। जान ने भी थप्पड़ मारा तो कार से उतरे एक व्यक्ति ने उस पर पिस्टल से फायर कर दिया। गोली जान मोहम्मद की बायीं जांघ से पार हो गई। वह चीखते हुए सड़क पर गिरा तो हमलावर कार में बैठकर भाग गए। आसपास के लोग जुटे और घायल जान को स्थानीय नारायण स्वरूप हॉस्पिटल ले गए। डॉ.राजीव सिंह ने बताया कि गोली पार हो गई थी। खून बहुत बह रहा था जिसे काबू में किया गया। घायल की हालत सामान्य है। धूमनगंज थानाध्यक्ष नागेश कुमार सिंह ने बताया कि जान मोहम्मद कार वालों के बारे में खास जानकारी नहीं दे सका है। छानबीन के दौरान दो लोगों को पकड़ा गया है। जल्द ही गोली मारने वाले शख्स की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।