फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सूरत का शराब माफिया गिरफ्तार

सूरत का शराब माफिया गिरफ्तार

Fri, 16 Jun 2017 09:03 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
सूरत का शराब माफिया गिरफ्तार
सूरत का शराब माफिया आशीष चिकना गिरफ्तार
विज्ञापन

बदमाश की हत्या में वांछित था, पुलिस पर भी किया था हमला
एसटीएफ और गुजरात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
गुजरात के सूरत शहर का शराब माफिया आशीष पांडेय उर्फ चिकना शुक्रवार दिन में कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बैंक रोड इलाके से पकड़ लिया गया। वह सूरत में एक बदमाश की हत्या में वांछित चल रहा था। गुजरात पुलिस उसकी टोह में एक दिन पहले ही इलाहाबाद पहुंची थी। शुक्रवार को एसटीएफ और गुजरात पुलिस की संयुक्त कार्र्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
कोरांव का रहने वाला आशीष पांडेय उर्फ चिकना करीब दस साल पहले इलाहाबाद से गुजरात के सूरत पहुंचा। कुछ ही सालों में वह सूरत का शराब माफिया बन गया। दमन से शराब लाकर सूरत में बेचकर वह लाखों का मालिक बन गया। उसने अपना एक बड़ा गिरोह भी खड़ा कर लिया था। एक स्थानीय बदमाश दीपक गड्डी से कुछ महीने पहले उसकी दुश्मनी हो गई। हुआ यूं कि दीपक ने उसके गिरोह की एक महिला से पांच लाख रुपये गुंडा टैक्स मांगे। उसे पैसे नहीं दिए गए तो गड्डी ने गिरोह के एक शख्स की मां पर तलवार से हमला कर दिया था। इसी का बदला लेने के लिए आशीष चिकना ने अपने साथियों के साथ मिलकर गड्डी को तलवार से मार डाला था। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी हमला कर वह वहां से भाग निकला। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि वह इलाहाबाद में है। गुजरात पुलिस की टीम ने इलाहाबाद पहुंचकर एसटीएफ से मदद मांगी। सीओ एसटीएफ प्रवीण सिंह चौहान के मुताबिक इंस्पेक्टर अजय सिंह और अतुल सिंह और उनकी टीम ने गुजरात पुलिस के साथ बैंक रोड से आशीष पांडेय उर्फ चिकना को पकड़ लिया। चिकना पर गुजरात में 11 मुकदमे चल रहे हैं। वह कई बार जेल भी जा चुका है। आज ही उसे न्यायालय में पेशकर गुजरात पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया।
विज्ञापन


कुछ ही सालों में आशीष से बन गया चिकना
कोरांव का रहने वाला आशीष दस साल पहले तक बेहद गरीबी में जीवन बिता रहा था। किसी की मदद से सूरत पहुंचा और मिल में मजदूरी करने लगा। करीब चार साल मजदूरी की। फिर तीन साल एक सेठ के घर में ड्राइविंग की। ड्राइविंग करते हुए उसे कुछ लोग मिले जो दमन से शराब लाकर सूरत में बेचते थे और बहुत जल्दी लखपति हो गए थे। आशीष ड्राइविंग से इस धंधे में उतरा और उसे नया नाम मिला चिकना। वह आशीष चिकना के नाम से जाना जाने लगा। बहुत जल्द वह लखपति हो गया। सूरत शहर में यूं तो कई शराब माफिया हैं, लेकिन चिकना ने एक बड़ा गिरोह तैयार कर लिया। इलाहाबाद से भी तमाम लोगों को बुला लिया। पैसों की वजह से वह तमाम बदमाशों की नजर में आ गया। इसी कारण उसकी कई लोगों से दुश्मनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed