{"_id":"5c8ff6dcbdec2214074bf313","slug":"11552938716-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की मौत के बाद ऑनर किलिंग का हल्ला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी की मौत के बाद ऑनर किलिंग का हल्ला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाही। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की मौत और आननफानन उसका शव फूंकने के बाद शोर मचा कि घरवालों ने आन की खातिर उसकी हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रेमप्रसंग की जानकारी होने पर घरवालों ने ऐसा किया है। हालांकि पुलिस ने इस तरह की किसी घटना की जानकारी से इनकार किया है।
चर्चा है कि किशोरी ने पिछले साल ही इंटर पास किया था। साल भर पहले पड़ोस में मामा के घर एक युवक रहने आया। गांव में ही उसने फुटवियर की दुकान खोल ली। किशोरी के उससे प्रेम संबंध हो गए। बात खुली तो घरवालों ने बंदिशें लगा दीं। सजातीय होने के बावजूद किशोरी के घरवालों को रिश्ता पसंद नहीं आया। दोनों गुपचुप मिलते रहे। इसकी भनक लगने पर घरवालों ने उसे समझाने का प्रयास किया, जब वह नहीं मानी तो शनिवार रात उसकी हत्या कर दी। रविवार सुबह पांच बजे जंगल में ले जाकर शव फूंक दिया। ग्रामीणों को सफाई दी कि शनिवार रात अचानक बेटी के पेट में दर्द उठा। अस्पताल ले जाने से पहले उसने दम तोड़ दिया। हालांकि गुपचुप अंतिम संस्कार करने की बात पर वह खामोश हो गए। दबी जुबान में कुछ ग्रामीणों ने बताया कि घरवालों ने पहले किशोरी को जहर दिया फिर गला दबाकर मार डाला। थाना प्रभारी शाही अरविंद सिंह चौहान का कहना है कि ऑनर किलिंग की जानकारी नहीं है, न ही कोई सूचना मिली है। यदि शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। एसपी देहात संसार सिंह ने भी ऐसी ही बात कही।