फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रेलवे के दोनों अफसरों को गिरफ्तार कर लखनऊ ले गई सीबीआई

रेलवे के दोनों अफसरों को गिरफ्तार कर लखनऊ ले गई सीबीआई

Sun, 10 Mar 2019 08:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
रेलवे के दोनों अफसरों को गिरफ्तार कर लखनऊ ले गई सीबीआई
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000000000

रेलवे के दोनों अफसरों को गिरफ्तार कर लखनऊ ले गई सीबीआई
0 भोर तक हुई पूछताछ, डीआरएम ऑफिस के अफसरों ने साधी चुप्पी
0 रेलवे बोर्ड और एनसीआर मुख्यालय से डीआरएम भेज रहे विभागीय रिपोर्ट
0 डीआरएम ने कहा, सीबीआई ने दी रंगे हाथ पकड़ने एवं गिरफ्तारी की सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। डीआरएम ऑफिस में रिश्वत लेने के मामले में रंगे हाथ पकड़े गए दो सीनियर अफसरों से रातभर की गई पूछताछ के बाद सीबीआई उन्हें गिरफ्तार कर रविवार की भोर अपने साथ लखनऊ ले गई। इस दौरान सीबीआई ने दोनों अफसरों के रेल आवास को भी खंगाला। साथ ही एक अफसर के झांसी स्थित आवास पर भी रविवार को छापामारी की कार्रवाई सीबीआई ने की। सीबीआई के इस एक्शन से रविवार को डीआरएम ऑफिस में हड़कंप मचा रहा। रविवार होने के बावजूद रेलवे के तमाम अफसर कार्यालय पहुंचे। हालांकि अफसरों ने इस मामले में चुप्पी भी साध रखी है।

दरअसल, सीबीआई को सूचना मिली थी कि डीआरएम ऑफिस में तैनात सीनियर डीएसटीई नीरज पुरी गोस्वामी और डीएसटीई पीके सिंह ने रेलवे के एक ठेकेदार को टेंडर दिलाने के एवज में क्रमश: छह और चार लाख रुपये की मांग की है। संबंधित ठेकेदार ने इसकी सूचना सीबीआई को दी। दोनों अफसरों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए सीबीआई ने जाल बिछाया। इसके तहत ठेकेदार ने दोनों अफसरों को बुलाया। चर्चा है कि मनौरी एवं करछना में रेल फाटक एवं सिंगलिंग से जुड़े कार्य की एवज में दोनों अफसरों ने कुल दस लाख रुपये की मांग की थी। सूत्रों के मुताबिक बालसन चौराहे के पास दोनों अफसरों को सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। रात में ही डीआरएम ऑफिस स्थित कंट्रोल रूम के ऊपर द्वितीय तल में नीरज पुरी गोस्वामी और पीके सिंह के दफ्तर भी खंगाले गए। एक टीम ने दोनों अफसरों के घर की भी तलाशी ली। रात भर पूछताछ करने के बाद सीबीआई की टीम रविवार तड़के दोनों अफसरों को गिरफ्तार कर लखनऊ ले गई। इस बारे में डीआरएम इलाहाबाद अमिताभ का कहना है कि सीबीआई ने उन्हें दोनों अफसरों को रंगे हाथ पकड़े जाने एवं गिरफ्तार करने की सूचना दी है। उन्होंने बताया कि वे विभागीय रिपोर्ट बनाकर रेलवे बोर्ड और उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय को भेज रहे हैं। इसमें जो भी विभागीय कार्रवाई होगी, वह रेलवे बोर्ड और एनसीआर मुख्यालय स्तर से ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed