फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रास्ते के विवाद में पड़ोसियों ने की तोड़फोड़

रास्ते के विवाद में पड़ोसियों ने की तोड़फोड़

Tue, 15 Jan 2019 07:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में पड़ोसियों ने की तोड़फोड़
फोटो-
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में पड़ोसियों ने की तोड़फोड़
पुलिस से शिकायत पर हमलावरों ने विधवा के घर बोला धावा
अमर उजाला ब्यूरो
बाबागंज। रास्ते में बालू रखने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने विधवा के घर धावा बोल दिया। तोड़फोड़ करने के साथ ही चारपाई तालाब में फेंक दी। आरा मशीन भी क्षतिग्रस्त करते हुए छप्पर उजाड़ दिया।

महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे झाऊ निवासी विधवा फूलकुमारी का गांव के हरिश्चंद्र से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को बालू रखकर हरिश्चंद्र संपर्क मार्ग को रोक रहा था। जिसकी शिकायत पर पहुंची पुलिस ने सभी को डांट कर रास्ते पर किया अतिक्रमण हटवाया। पुलिस से शिकायत करने से नाराज पड़ोसियों ने फूलकुमारी के घर पर सोमवार की देर रात धावा बोल दिया। हमलावरों ने छप्पर उजाड़ने के साथ ही चारा मशीन तोड़ डाली। चारपाई समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त करते हुए उसे तालाब में फेंक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed