फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   फर्जीवाड़े के आरोपी असि. प्रोफेसर के खिलाफ चार्जशीट

फर्जीवाड़े के आरोपी असि. प्रोफेसर के खिलाफ चार्जशीट

Sat, 03 Nov 2018 09:21 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़े के आरोपी असि. प्रोफेसर के खिलाफ चार्जशीट
फर्जीवाड़े के आरोपी असि. प्रोफेसर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन

सीएमपी डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर पर जाली प्रमाणपत्रों से नौकरी पाने के आरोप में हुई थी रिपोर्ट
धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की लगी थी धाराएं
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। फर्जीवाड़े के आरोपी सीएमपी डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। उन पर जाली शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी पाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। खास बात यह है कि आरोपी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति के पूर्व ओएसडी भी रह चुके हैं।
अमित सिंह पुत्र हनुमान सिंंह बरहा, बारीकला थाना कंधई जिला प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। वह इविवि कुलपति रतन लाल हांगलू के ओएसडी रह चुके हैं। साथ ही वर्तमान में सीएमपी डिग्री कॉलेज में दर्शनशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत हैं। 27 मई को इविवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित कुमार मिश्र ने उन पर कर्नलगंज थाने में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। उनका आरोप है कि अमित ने फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर विवि मेें शोध छात्र के रूप में दाखिला लिया। साथ ही बाद में इन्हीं प्रमाणपत्रों से नौकरी भी प्राप्त की। मामले की विवेचना कर्नलगंज इंस्पेक्टर कर रहे थे। विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी असि. प्रोफेसर के खिलाफ पिछले दिनों चार्जशीट दाखिल कर दी। कर्नलगंज इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर चार्जशीट दाखिल की गई है।
विज्ञापन


निलंबन की उठने लगी मांग
उधर चार्जशीट दाखिल होने के बाद आरोपी असि. प्रोफेसर के निलंबन की भी मांग उठने लगी है। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने दरावा किया कि उन्होंने कुलपति, कुलसचिव के साथ ही सीएमपी प्राचार्य को जानकारी दे दी है। साथ ही उन पर तत्काल निलंबन की कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed