फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मऊआइमा

मऊआइमा

Wed, 18 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
मऊआइमा
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को
विज्ञापन

गोली मारकर दो लाख लूटे
सुबह केंद्र खोलने जाते समय हुई वारदात
तीन नामजद समेत छह के खिलाफ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
मऊआइमा (इलाहाबाद)। गंगापार के मऊआइमा थाना क्षेत्र के भोला चौराहे के पास मंगलवार सुबह बैंक सेवा केंद्र संचालक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर दो लाख रुपये, मोबाइल तथा बाइक लूट ली और फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले में संचालक के परिजनों ने तीन नामजद समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मऊआइमा के चक हाफिज उर्फ पूरे शीतल गांव निवासी अजय कुमार पटेल पुत्र रमेश चंद्र पटेल ने तेजपुर में भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र खोल रखा है। अजय मंगलवार की सुबह केंद्र खोलने के लिए बाइक से जा रहे थे। वह जैसे ही भोला चौराहे के समीप पहुंचे, पल्सर सवार तीन बदमाशों ने अजय की बाइक रोक ली। जब-तक वह कुछ समझ पाते बदमाशों ने दो लाख रुपयों से भरा बैग छीन लिया। अजय ने विरोध किया तो एक बदमाश ने गोली मार दी। इसके बाद बैग, मोबाइल तथा बाइक लूटकर भागने लगे। इधर, गोली लगते ही अजय खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। तब तक आसपास के लोग दौड़े। भाग रहे बदमाशों ने उन पर भी तमंचा तान दिया। सूचना पर मऊआइमा पुलिस मौके पर पहुंच गई। केंद्र संचालक अजय को प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर एसएसपी नितिन तिवारी, एसपी गंगापार सुनील सिंह के साथ क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। अजय के पिता रमेश चंद्र ने मऊआइमा थाने में शीतला प्रसाद, राम बहादुर तथा माधुरी तथा पल्सर सवार तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कराया है। एसपी गंगापार का कहना है कि नामजद आरोपियों से अजय के परिवार का झगड़ा चल रहा है। उन लोगों ने देख लेने की धमकी दी थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पल्सर सवार बदमाशों को खोजा जा रहा है।
विज्ञापन


---बदमाशों को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश होगा और आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। -नितिन तिवारी, एसएसपी, इलाहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed