{"_id":"599069e44f1c1bb03c8b4682","slug":"11502636516-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेम्पो चालक ने उड़ा दिए 11 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेम्पो चालक ने उड़ा दिए 11 हजार रुपये
Updated Sun, 13 Aug 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंपो चालक ने उड़ा दिए 11 हजार रुपये
इलाहाबाद। कीडगंज में बांगड़ धर्मशाला के पास टेंपो चालक ने सोनभद्र से आए व्यक्ति का पर्स उड़ा दिया, जिसमें 11 हजार रुपये तथा अन्य सामान थे। सोनभद्र के रेनूकूट के रहने वाले गोपाल नारायण चार दिन पहले किसी काम से शहर आए थे। वह टेंपो से बांगड़ धर्मशाला पहुंचे। जब वह पैसे देने के लिए उतरे तो टेंपो चालक तेजी से गाड़ी चलाता हुआ भाग निकला। गोपाल का पर्स चालक ने उड़ा दिया था। पर्स में 11 हजार रुपये, एटीएम कार्ड तथा अन्य कागजात थे। एसओ पंकज सिंह ने बताया कि 12 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
छोटी सी बात पर मार दिया चाकू
इलाहाबाद। कीडगंज में शुभम वाटिका के पास एक युवक को उसके मुहल्ले में रहने वाले दूसरे युवक ने चाकू मार दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौखंडी कीडगंज का रहने वाला विजय सोनी शनिवार की दोपहर किसी काम से शुभम वाटिका के पास गया था। वहीं पर विक्की खन्ना नाम के युवक से उसकी कोई बात हो गई। दोनों में पहले से ही अनबन चल रही थी। आरोप है कि विवाद के बाद विक्की ने विजय को चाकू मार दिया। वह घायल अवस्था में ही थाने पहुंच गया। एसओ पंकज सिंह ने बताया कि विक्की को खोजा जा रहा है।