फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एएनएम का एटीएम कार्ड बदलकर 36 हजार उड़ाए

एएनएम का एटीएम कार्ड बदलकर 36 हजार उड़ाए

Sat, 15 Jul 2017 08:43 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
एएनएम का एटीएम कार्ड बदलकर 36 हजार उड़ाए
स्वास्थ्यकर्मी का कार्ड बदल कर 36 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन

इलाहाबाद। धूमनगंज के सुलेमसराय में एक एएनएम (स्वास्थ्य कर्मी) का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने 36 हजार रुपये उड़ा दिए। जब उन्हें जानकारी हुई तो शुक्रवार को आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। सुलेमसराय की सोनू शुक्ला एएनएम हैं। 11 जुलाई को वह पैसे निकालने के लिए घर के पास ही यूनियन बैंक के एटीएम गईं थीं। कई बार प्रयास के बाद भी पैसे नहीं निकले। पीछे तीन जालसाज लड़के खड़े थे। उन्होंने मदद की बात कही और सोनू का एटीएम कार्ड लेकर पैसे निकालने का प्रयास किया। उनसे भी पैसे नहीं निकले तो उन्होंने सोनू को एटीएम कार्ड वापस कर दिया। जालसाजों ने चालाकी से सोनू का कार्ड अपने पास रख लिया था। उन्हें अपना कार्ड दे दिया था। सोनू को इस बात की भनक भी नहीं लग पाई। दो दिन बाद जब उन्हें पैसे निकलने का मैसेज आने लगा तब उन्हें शक हुआ। वह कार्ड लेकर बैंक पहुंचीं तो पता चला कि यह किसी दूसरे का कार्ड है। जब तक कार्ड ब्लाक कराया जाता, उनके खाते से 36 हजार रुपये निकल गए थे। इंस्पेक्टर एके त्यागी ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed