फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कमरा खाली कराने से नाराज छात्र ने चलाया बम

कमरा खाली कराने से नाराज छात्र ने चलाया बम

Thu, 30 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
कमरा खाली कराने से नाराज छात्र ने चलाया बम
कमरा खाली कराने से नाराज छात्र ने चलाया बम
विज्ञापन

आरोपी की तलाश में टीसी हॉस्टल में पुलिस की दबिश

इलाहाबाद। कर्नलगंज तिराहे पर स्थित एक लॉज से कमरा खाली करा लिए जाने पर नाराज छात्र ने मकान मालिक पर बम से जानलेवा हमला कर दिया लेकिन बम लॉज मालिक को न लगकर उसके पड़ोसी को लगा। घायल अवस्था में उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब साढ़े दस बजे एसबीआई बैंक शाखा के पास स्थित एक लॉज के बाहर गोपाल यादव तीन-चार साथियों के साथ पहुंचा। उसे वहां देखते ही लॉज संचालक महेश भीतर भागा। भीतर जाना देख गोपाल ने एक-एक करके दो बम फेंक दिए। वहीं पास में उसका पड़ोसी अजय खड़ा था। बम उसके पांव में लग गया, जिससे वह लहुलूहान होकर वहीं गिर पड़ा। बम चलते ही वहां हड़कंप मच गया। थोड़ी देर में कर्नलगंज इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह भी मयफोर्स वहां पहुंच गए। उन्होंने घायल को तुरंत एसआरएन अस्पताल भिजवाने के साथ आरोपी की तलाश शुरु की लेकिन तब तक वह वहां से फरार हो चुका था। पुलिस ने उसकी तलाश में ताराचंद्र हास्टल में भी दबिश दी लेकिन आरोपी वहां भी नहीं मिला। इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह के मुताबिक गोपाल एवं उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।







विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed