फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दरोगा से धक्कामुक्की, दुर्व्यवहार

दरोगा से धक्कामुक्की, दुर्व्यवहार

Tue, 31 Oct 2017 12:38 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
दरोगा से धक्कामुक्की, दुर्व्यवहार
दरोगा से धक्का-मुक्की, दुर्व्यवहार
विज्ञापन

-स्कूल परिसर में बंद मवेशियों को बाहर कराने गई थी पुलिस
-फोर्स पहुंचने पर शांत हुए ग्रामीण, जांच पड़ताल में जुटे अफसर
अमर उजाला ब्यूरो
नेवादा/कनैली (कौशाम्बी)। सरायअकिल का लाला का पुरवा गांव सोमवार सुबह सुलगते-सुलगते बचा। स्कूल परिसर में बंद मवेेशियों को छुड़ाने गए चौकी प्रभारी के साथ धक्का-मुक्की करते हुए युवक मारपीट पर आमादा हो गए। युवकों के बीच दरोगा को फंसा देख हमराही सिपाहियों ने घटना की जानकारी अफसरों को देते हुए दरोगा को बचाकर स्कूल में छिपाया। गांव पहुंची पुलिस ने उग्र ग्रामीणों को शांत कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि दरोगा ने युवकों के साथ विवाद शुरू किया था।

सरायअकिल थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा प्राथमिक स्कूल में शनिवार को उपद्रवी युवकों ने खुलेआम घूम रहे मवेशी को स्कूल परिसर में बंद कर दिया। इस पर शिक्षकों ने मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों के साथ एसडीएम से की। सोमवार को उपजिलाधिकारी के निर्देश पर चौकी प्रभारी कनैली रामकुमार पांडेय हमराहियों के साथ गांव पहुंचे। बताया जा रहा है कि स्कूल का ताला खुलवाते समय उपद्रवी युवक दरोगा से भिड़ गया। दरोगा ने इसका विरोध किया तो वह अपने दोस्तों संग मिल मारपीट पर आमादा हो गया। दरोगा के साथ धक्का-मुक्की देख हमराही सन्न रह गए। आनन-फानन घटना की जानकारी अफसरों को दी और किसी तरह दरोगा को ग्रामीणों के चंगुल से बचाते हुए नजदीक के दूसरे स्कूल में छिपाया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने उग्र ग्रामीणों को समझाते हुए शांत कराया। उधर, गांव के अमृतलाल का आरोप है कि दरोगा ने जबरन पिटाई कर दी थी। सीओ चायल श्यामसुन्दर ग्रोवर ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed