फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रोडवेज चालक को पीटने से नाराज कर्मचारियों ने किया चक्काजाम

रोडवेज चालक को पीटने से नाराज कर्मचारियों ने किया चक्काजाम

Wed, 13 Sep 2017 08:51 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज चालक को पीटने से नाराज कर्मचारियों ने किया चक्काजाम
रोडवेज चालक को पीटने से नाराज कर्मचारियों ने किया चक्काजाम
विज्ञापन

0 सिविल लाइंस बस स्टेशन पर बस को पीछे करने के दौरान एक कार को लग गई थी खरोंच
0 बस स्टेशन के सामने घंटे भर लगा रहा जाम, आम लोगों के साथ छात्र-छात्राओं को परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
रोडवेज के संविदा चालक को बस स्टेशन परिसर में पीटे जाने से नाराज कर्मचारियों ने बुधवार को खूब हंगामा किया। नाराज कर्मचारियों ने सिविल लाइंस बस स्टेशन के सामने आड़ा तिरछा बसों को लगाकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। एमजी मार्ग पर लंबा जाम लग गया। मामला बढ़ता देख सिविल लाइंस पुलिस पहुंची। यहां किसी तरह से कर्मचारियों को समझाबुझाकर शांत किया गया।

बुधवार दोपहर रोडवेज का संविदा चालक बस स्टेशन परिसर में बस को बैक कर रहा था। इस दौरान वहां पीछे से गुजर रही एक अधिवक्ता की कार में खरोंच लग गई। कार में खरोंच लगता देख उसमें बैठे अधिवक्ता बाहर निकल आए और रोडवेज के संविदा चालक अजय यादव की पीटने लगे। घटना की सूचना किसी ने 100 नंबर पर दे दी। थोड़ी ही देर में पुलिस पहुंची और ड्राइवर को पकड़ कर थाने ले गई। इसकी सूचना बस स्टेशन परिसर में मौजूद अन्य रोडवेज कर्मियों को मिली तो वे भड़क गए। नाराज कर्मचारी नारेबाजी करते हुए बाहर निकल आए। एमजी रोड पर कर्मचारियों ने चक्काजाम कर दिया। यहां संविदा कर्मचारी यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार ने कहा कि पुलिस ने अधिवक्ता की बजाय ड्राइवर पर कार्रवाई कर दी। घंटे भर लगे जाम से सिविल लाइंस में अफरातफरी मच गई। आम लोगों के साथ काफी संख्या में छात्र-छात्राएं जाम में फंस गए। थोड़ी देर में सीओ सिविल लाइंस श्रीशचंद्र और एसओ सिविल लाइंस सुनील दुबे मौके पर पहुंचे। बाद में पकड़े गए संविदा चालक को छोड़ा गया। इसके बाद ही कर्मचारी शांत हुए। इस मामले में संविदा चालक की ओर से सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed