फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जज के पीए के घर से 15 लाख की चोरी

जज के पीए के घर से 15 लाख की चोरी

Tue, 03 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
जज के पीए के घर से 15 लाख की चोरी
जज के निजी सहायक के घर से 15 लाख की चोरी
विज्ञापन


25 हजार नगदी के साथ कीमती गहने ले गए चोर
लखनऊ से लौटकर आने के बाद हुई घटना की जानकारी

अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो। धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर मोहल्ले में रहने वाले जज के निजी सहायक के घर से चोरों ने 15 लाख का माल उड़ा दिया। कीमती गहने के साथ ही चोर घर में रखी 25 हजार नगदी भी उठा ले गए। सोमवार को लखनऊ से लौटने के बाद भुक्तभोगी घर के भीतर गए तो उनके होश उड़ गए। उनकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि देर रात तक पुलिस चोरों के बारे में कोई सुराग हासिल नहीं कर सकी थी।

धूमनगंज के राजरूपपुर में रहने वाले राकेश त्रिपाठी पुत्र केएस त्रिपाठी जिला जज के निजी सहायक हैं। जून में छुट्टियों के दौरान उनका परिवार घर पर नहीं था। वह अकेले ही रह रहे थे। 22 जून को वह लखनऊ में अपने पिता के पास चले गए। वहां से सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे वह लौटकर घर आए। ताला खोलकर वह भीतर घुसे तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। साथ ही आलमारी का ताला टूटा हुआ था और मां व पत्नी के रखे कीमती गहने गायब थे। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि घर में रखी 25 हजार नगद भी गायब हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। भुक्तभोगी का कहना है कि चोरी गए सामान की कीमत और अधिक हो सकती है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। धूमनगंज इंस्पेक्टर संजय द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 22 जून से घर में ताला लगा हुआ था, ऐसे में फिलहाल यह नहीं पता चल सका है कि घटना कब हुई। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed