फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   प्रयाग स्टेशन के बाहर दो गुटों में भिड़ंत लहराए असलहे

प्रयाग स्टेशन के बाहर दो गुटों में भिड़ंत लहराए असलहे

Fri, 18 May 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
प्रयाग स्टेशन के बाहर दो गुटों में भिड़ंत लहराए असलहे
प्रयाग स्टेशन के बाहर दो गुटों में भिड़ंत, लहराए असलहे
विज्ञापन


कर्नलगंज थाने का एक सिपाही भी था मौजूद, खदेड़ा गया
बाद में पहुंची फोर्स ने संभाला मामला, नहीं हुई लिखापढ़ी

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। कर्नलगंज क्षेत्र स्थित प्रयाग स्टेशन के बाहर दो गुटों में भिड़ंत के बाद जमकर मारपीट हुई। इस दौरान असलहे भी लहराए गए। यहां एक गुट की ओर से कर्नलगंज थाने में तैनात सिपाही भी मौजूद था जिसे दूसरे गुट ने खदेड़ दिया। सूचना पर थाने की फोर्स और डायल 100 टीम पहुंची तो दोनों गुट भाग निकले। मामला सिपाही से जुड़ा होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई।
घटना 15 मई की रात करीब 12.30 बजे की है। बताया जा रहा है कि सलोरी में रहने वाला एक आपराधिक प्रवृत्ति का युवक अपने कुछ साथियों के साथ प्रयाग स्टेशन के बाहर पहुंचा। वहां कुछ युवक पहले से मौजूद थे जो स्टेशन के बाहर दुकान लगाने वाले परिवार के थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वहां सभी ने मिलकर शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया। सलेारी निवासी युवक और उसके साथियों ने दूसरे गुट के युवक को पीटना शुरू किया तो व्यापारियों की तरफ से और लोग जुट गए। सूत्रों की मानें तो इसी दौरान वहां कर्नलगंज थाने में तैनात एक सिपाही पहुंचा और व्यापारियों से संबंधित युवकों को धमकाने लगा। तब तक सलोरी निवासी युवक ने असलहा निकाल लिया। यह देख दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडा लेकर सिपाही समेत अन्य को खदेड़ लिया। इसी दौरान किसी ने सूचना दी तो डायल 100 और फिर थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। हालांकि तब तक मारपीट करने वाले भाग निकले। सूत्रों का कहना है कि मामले में सिपाही का नाम भी जुड़ा था, इसलिए पुलिस बिना कोई कार्रवाई किए ही लौट आई। फिलहाल दोनों गुटों में तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन


जानलेवा हमले में वांछित है एक युवक
पुलिस सूत्रों की मानें तो सलोरी निवासी जिस युवक से पहले विवाद शुरू हुआ, वह जानलेवा हमले के एक मामले में वांछित है। साथ ही चोरी-छिपे वह मादक पदार्थों की बिक्री में भी लिप्त है। उधर यह भी पता चला है कि व्यापारियों से संबंधित जो युवक विवाद में शामिल था, उस पर कुछ दिनों पहले हॉस्टल के छात्रों से मारपीट के आरोप में एफआईआर भी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed