फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   1.2 lakhs for the murder of doctor, Advance

डॉक्टर की हत्या के लिए 1.2 लाख रुपये दिए थे एडवांस

Sat, 21 Jul 2018 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 21 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
1.2 lakhs for the murder of doctor, Advance
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शिवकुटी में डॉक्टर की हत्या की साजिश रचने के मामले का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या की साजिश पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची। प्रॉपर्टी हड़पने व प्रेमी से शादी करने के लिए उसने ऐसा किया।  पुलिस ने प्रेमी व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी पत्नी समेत तीन लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि तेलियरगंज में सीमा होम्योहाल चलाने वाले डॉक्टर गुरू सागर जायसवाल पर बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे जानलेवा हमला हुआ था। इसके बाद डॉक्टर ने हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पत्नी सीमा जायसवाल व एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में जुटी थी कि तभी मुखबिर की सूचना पर पता चला कि डॉक्टर पर हमला करने वाले बदमाश स्टेनली रोड पर हैं। घेराबंदी कर दो लोगों को पकड़ा गया, जबकि उनके दो साथी भागने में सफल रहे। उन्होंने अपना नाम सुनील कुमार पासी निवासी नवाबगंज व विवेक पाल निवासी कर्नलगंज बताया। सख्ती से पूछताछ में उन्होंने पूरी कहानी बयां कर दी।
विज्ञापन


बताया कि डॉक्टर व उनकी पत्नी सीमा में काफी दिनों से मतभेद चल रहा था। वह कभी तेलियरगंज टेंपो स्टैंड से ही टेंपो चलाता था और वहीं डॉक्टर का घर है। इसी दौरान उसकी सीमा से नजदीकी हो गई। जिसके बाद डॉक्टर की पत्नी उसे छोड़कर नवाबगंज में रहने लगी। इसी दौरान पिता की मौत पर सुनील की नौकरी गवर्नमेंट प्रेस में लग गई। डॉक्टर की पत्नी सुनील से शादी करना चाहती थी लेकिन डॉक्टर उसे तलाक नहीं दे रहे थे। इसके बाद उसने सुनील को रास्ते से हटाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सुनील ने बताया कि चार-पांच महीनेे पहले उसने हत्या के लिए गवर्नमेंट प्रेस में काम करने वाले विवेक पाल को राजी किया। विवेक के बताने पर उसके रिश्तेदार अन्नू पाल व सिम्पी पासी निवासी शिवकुटी से पांच लाख रुपये में हत्या का सौदा तय किया गया। सीमा ने एडवांस में 1.2 लाख रुपये सुनील को दिए, जिसमें से 30 हजार रुपये अन्नू को असलहे की व्यवस्था के लिए दिए गए। साथ ही बाकी रकम बाद में देने की बात तय हुई।


पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने हत्या से पहले डॉक्टर की क्लीनिक जाकर रेकी भी की थी। साथ ही हमला करने के लिए एक हफ्ते से उन पर नजर रखे हुए थे। 19 जुलाई को सिविल लाइंस में स्कूटी पर डॉक्टर के दिखने पर सुनील व विवेक पीछा करने लगे। साथ ही अन्नू व सिम्पी को भी उसकी लोकेशन देकर बुला लिया। इसके बाद चारों ने डॉक्टर पर हमला बोल दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गए।

फरार अभियुक्त
सीमा जायसवाल- डॉक्टर की पत्नी
अन्नू पाल
सिम्पी पासी

यह हुई बरामदगी
.32 बोर की पिस्टल
नौ कारतूस
दो मैगजीन
90100 रुपये
पैसन प्रो बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed