फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime news

दारागंज में ताबड़तोड़ बमबाजी, दो जख्मी

Fri, 04 Sep 2015 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 04 Sep 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
crime news
इलाहाबाद (ब्यूरो)। शहर के दारागंज इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर आपसी झगड़े के बाद बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ बमबाजी की। इस हमले में दो लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि हमलावरों का पता लगाकर उनकी धरपकड़ की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर का वाकया है। पूरा पड़ाइन झोपड़पट्टी में रहने वाला सुजीत कुमार यादव (30) मजदूरी करता है। वह दोपहर में घर के पास गुमटी पर पान खाने गया था तभी वहां दो लड़कों के बीच झगड़ा गया। सुजीत ने भी बीच-बचाव किया तो दोनों लड़के चले गए। कुछ ही देर बाद बाइक पर तीन युवक आए और सुजीत की तरफ ताबड़तोड़ कई बम फेंके। दो बम दीवार से टकराए जबकि एक बम सुजीत के पास फटा। बम के छर्रों की चपेट में आकर सुजीत के साथ ही बुजुर्ग सालिगराम बिंद भी घायल हो गए। उन दोनों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस वहां पहुंच गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed