{"_id":"ada186821d377a76c6d73f8bb2f85a9e","slug":"crime-news-hindi-news-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली जीप भिड़ी खंभे से, तीन छात्र हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली जीप भिड़ी खंभे से, तीन छात्र हुए घायल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 20 Jul 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार के मेजा इलाके में सोमवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी जीप बेकाबू होकर बिजली के खंभे से जा भिड़ी। खंभा टूटने पर ट्रांसफार्मर नीचे गिरा और उसका खौलता तेल जीप में बैठे स्कूली बच्चों पर छिटक गया। कक्षा नौ का एक छात्र तेल से गंभीर रूप से झुलसा जबकि दो छात्रों को चोट पहुंची। छात्र को शहर के एक निजी हास्पिटल में भर्ती किया गया। रोते-बिलखते बच्चों को उनके परिजनों ने आकर संभाला। गनीमत रही कि बाकी बच्चे साफ बच गए। घटना के बाद से ड्राइवर और क्लीनर फरार हैं। मेजा पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखी जाएगी।
ये बच्चे बिसहिजन कला गांव स्थित मेजा पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। सुबह अमिलिया कला गांव से इन बच्चों को बैठाकर रवाना जीप लेहड़ी गांव के चौराहा के निकट बेकाबू होकर बिजली के खंभे से जा भिड़ी।
खंभा टूटा तो उस पर रखा ट्रांसफार्मर भी जीप पर गिर गया। ट्रांसफार्मर में भरा खौलता तेल छलककर जीप में बैठे नौवीं कक्षा के छात्र शिवम (14) के शरीर पर जा गिरा। वह बुरी तरह झुलसकर रोने-चीखने लगा। जीप में बैठे छात्र अंश कुमार और नितिन कुमार भी जख्मी हो गए। आसपास मौजूद लोग आए और चीख-पुकार कर रहे बच्चों को जीप से उतारा। घायल बच्चों को स्थानीय चिकित्सालय ले जाकर मेजा पुलिस और बच्चों के परिजनों को खबर दी गई। कुछ देर में इंस्पेक्टर प्रेम नारायण मिश्र आ गए। घायल बच्चों के परिवार के लोग भी पहुंच गए। जीप में बैठे दूसरे बच्चे भी बेहद घबरा गए थे। परिजन उन्हें घर ले गए। ट्रांसफार्मर की तेल की चपेट में आकर गंभीर झुलसे शिवम को शहर में निजी अस्पताल ले जाया गया। खंभे में जीप टकराने के बाद ड्राइवर और क्लीनर उतरकर भाग गए थे। पता चला है कि हादसे के वक्त ड्राइवर की बजाय क्लीनर जीप चला रहा था। वह जीप पर काबू नहीं रख सका जिसकी वजह ले यह अनहोनी हो गई।