{"_id":"62b5fd39b68cc15b0358eed9","slug":"crime-news-case-on-srn-staff-and-30-unknown-attackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"crime news : एसआरएन के स्टाफ व 30 अज्ञात हमलावरों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
crime news : एसआरएन के स्टाफ व 30 अज्ञात हमलावरों पर केस
Fri, 24 Jun 2022 11:36 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:36 PM IST
सार
भुक्तभोगी की ओर से तहरीर देकर बताया गया है कि 23 जून की रात आठ बजे वह मरीज को देखने के लिए एसआआरएन अस्पताल के वार्ड नंबर 11 में पहुंचे। मरीज की तबियत बिगड़ने पर बात करने की कोशिश की तो वहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें व उनके साथी शिवम मिश्रा को बंधक बनाकर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
FIR
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसआरएन अस्पताल में एक दिन पहले हुई मारपीट के मामले में वार्ड नंबर 11 के स्टाफ और 30 अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज कराया गया है। झूंसी निवासी अधिवक्ता रोहित पांडेय की ओर से यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि मरीज को देखने जाने के दौरान उन्हें एक अन्य अधिवक्ता साथी के साथ बंधक बनाकर पीटा गया। साथ ही मोबाइल तोड़ते हुए सोने की चेन भी लूट ली गई। कोतवाली पुलिस ने लूट, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भुक्तभोगी की ओर से तहरीर देकर बताया गया है कि 23 जून की रात आठ बजे वह मरीज को देखने के लिए एसआआरएन अस्पताल के वार्ड नंबर 11 में पहुंचे। मरीज की तबियत बिगड़ने पर बात करने की कोशिश की तो वहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें व उनके साथी शिवम मिश्रा को बंधक बनाकर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
मेडिकल उपकरणों से हमला बोला। कुछ ही देर बाद 25-30 अन्य लोग आ गए और अन्य मरीजों के मोबाइल तोड़ दिए। साथ ही दोनों के गले से सोने की चेन खींच ली। शोरगुल पर पुलिसकर्मी आए और फिर इसके बाद किसी तरह बीचबचाव कर उन्हें निकाला गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर लूट, मारपीट, बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन