फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crime news

तीन घरों में धावा, चोरों ने राइफल-नगदी उड़ाई

Sun, 11 Aug 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Crime news
Crime news
प्रयागराज। करेली के वीरमपुर में शुक्रवार रात चोरों ने तीन घरों में धावा बोलकर 44 हजार नकद व राइफल उड़ा दी। तीनों घर एक-दूसरे से सटे हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर लौट गई। पुलिस का कहना है कि अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घटना रात दो बजे के करीब है। वीरमपुर में रहने वाला मो. असलम बालू-गिट्टी का ठेकेदार है। बगल में ही उसके भाई मो. इस्लाम व मो. शहबान भी रहते हैं। शुक्रवार रात भी सभी खाना खाने के बाद सो रहे थे। रात में दो बजे के करीब अचानक नींद खुलने पर असलम ने देखा कि उनके कमरे का ताला खुला हुआ था। साथ ही घर में रखे चार हजार नकद के साथ ही उनकी राइफल भी गायब थी। शोरगुल पर आसपास के लोग जुटे। इसके बाद पता चला कि चोरों ने बगल में रहने वाले दोनों भाइयों के घर भी धावा बोला। इस्लाम के घर से 35 हजार व शहबान के घर से पांच हजार रुपये उड़ा दिए। सूचना पर पीआरवी 81 नंबर टीम पहुंच गई और जांच की। जानकारी पर करेली थाने की पुलिस भी पहुंची। करेली इंस्पेक्टर ने बताया कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed