{"_id":"627ffba06d0353692f69905d","slug":"crime-news-a-gun-was-attached-to-the-mother-an-attempt-to-rape-her-daughter-allahabad-news-ald3330351137","type":"story","status":"publish","title_hn":"crime News : मां को सटाई बंदूक, बेटी से दुष्कर्म की कोशिश, अश्लील वीडियो भी बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
crime News : मां को सटाई बंदूक, बेटी से दुष्कर्म की कोशिश, अश्लील वीडियो भी बनाया
Sun, 15 May 2022 12:27 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:27 AM IST
सार
बदमाशों के द्वारा घटना का अश्लील वीडियो भी बनाया गया और फिर इसे वायरल करने की धमकी भी दी गई। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल मामले में किसी की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
रेप की कोशिश
विस्तार
धूमनगंज में मां को बंदूक सटाकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि 29 अप्रैल की रात राजेंद्र प्रजापति व मोहित जबरन घर में घुस गए। विरोध पर मां को बंदूक सटा दी और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। अश्लील वीडियो भी बनाया गया और फिर इसे वायरल करने की धमकी दी गई। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर हजारों की ठगी
खुल्दाबाद के अटाला निवासी व्यवसायी शमशाद अहमद को ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर हजारों की चपत लगा दी गई। उसने बताया कि वाल पुट्टी की डिलीवरी केनाम पर कंपनी का मैनेजर बनकर अमित कुमार ने उससे अलग-अलग बार में 31 हजार रुपये जमा करा लिए। इसकेबाद भी माल नहीं मिला तो उसे पता चला कि उससे ठगी की गई है। उसने खुल्दाबाद थाने में अज्ञात पर केस दर्ज कराया है।
ट्रेन की चपेट में आया किशोर
धूमनगंज के मुंडेरा चुंगी के पास शनिवार शाम रेलवे ट्रैक पार करते समय अभय सोनकर(17)ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। वह छह भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था। शनिवार को वह घर से किसी काम से निकला था। मुबारकपुर कोटवा गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे एसआरएन ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धूमनगंज पुलिस के मुताबिक, परिवार के लोगों ने बताया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
विधायक के रिश्तेदार की हत्या का वांछित गिरफ्तार
कीडगंज में पूर्व विधायक के रिश्तेदार विशाल उर्फ राजन की हत्या में वांछित संदीप पांडेय निवासी खाई करछना शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 25 हजार का यह इनामी पिछले साल 30 दिसंबर को घटना केबाद से ही फरार चल रहा था। इस घटना में आबकारी सिपाही समेत तीन आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। जबकि अवनीश पांडेय अभी फरार चल रहा है। घटना में चायल के पूर्व विधायक संजय गुप्ता के बहनोई कीडगंज निवासी संदीप उर्फ भोले गुप्ता व उनकेभाई राजन पर फायरिंग की गई थी। जिसमें राजन की मौत हो गई थी जबकि संदीप जख्मी हो गए थे।