फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime near subhash chauraha

रेस्ट्रोरेंट में तोड़फोड़, बम से हमले में दरोगा घायल

Wed, 07 Dec 2016 12:55 AM IST
इलाहाबाद, ब्यूरो
इलाहाबाद, ब्यूरो Updated Wed, 07 Dec 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
crime near subhash chauraha
crime
सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे के निकट मंगलवार रात रेस्टोरेंट में शराब पीने के झगड़े में बवाल हो गया। रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर निकले छात्रों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। चौकी प्रभारी सिविल लाइंस बम हमले में जख्मी हो गए। बम धमाके से खलबली मच गई। पुलिस और भीड़ ने पांच युवकों को पकड़ लिया। जमकर पिटाई के बाद उन्हें थाने ले जाया गया। पुलिस ने शराब पिलाने और अवैध रूप से लड़कियों को डांस के लिए बुलाने की शिकायत पर रेस्टोरेंट संचालक को भी थाने लाकर पूछताछ की। गिरफ्तार युवकों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन



सुभाष चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास है रेस्टोरेंट फायर एट नाइट। रेस्टोरेंट में अस्थायी तौर पर बीयर बॉर भी चलता है। मंगलवार रात करीब पौने आठ बजे आधा दर्जन से ज्यादा लड़के रेस्टोरेंट में आए। बताया गया कि वे पहले से नशे में थे। रेस्टोरेंट और बार में शराब पीने तथा खाने को लेकर उनका वेटर से झगड़ा हो गया। रेस्टोरेंट संचालक सुमित सिंह से भी मारपीट हुई। तोड़फोड़ करते हुए लड़के बाहर निकलकर भागने लगे। चौराहे पर मौजूद पुलिस ने देखा तो घेरकर दो लड़कों को पकड़ लिया। बाकी भाग गए। करीब आधा घंटे बाद कई लड़के हॉकी स्टिक, डंडे और बम लेकर आए। वे चेहरे पर गमछा बांधे थे। उन्हें रेस्टोरेंट की तरफ जाते देख पुलिसकर्मियों ने टोका तो उनमें से एक लड़के ने बम पटक दिया। जोरदार धमाका हुआ।
विज्ञापन

एक छर्रा सिविल लाइंस चौकी प्रभारी सुनील सिंह के चेहरे पर लगा। वे जख्मी हो गए। आसपास मौजूद लोगों और पुलिसवालों ने बम पटक भाग रहे तीन लड़कों को दबोच लिया। उनकी खूब पिटाई की। बमबाजी में दरोगा के घायल होने की खबर पाकर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ एसएसपी शलभ माथुर, एसपी एमसीआर आलोक शर्मा, सीओ आलोक मिश्रा भी आ गए। पकड़े गए पांच लड़कों से पूछताछ की गई। वे विश्वविद्यालय और दूसरे डिग्री कॉलेज के छात्र हैं। रेस्टोरेंट संचालक सुमित सिंह को भी थाने ले जाकर घटना के बारे में पूछताछ के बाद एफआईआर लिखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed