{"_id":"58470fdd4f1c1be059448ecc","slug":"crime-near-lallachungi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर जुलूस के दौरान छात्रों में टकराव, पथराव और बमबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर जुलूस के दौरान छात्रों में टकराव, पथराव और बमबाजी
इलाहाबाद, ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर मंगलवार देर शाम कैंडल जुलूस के दौरान छात्रों के दो गुट भिड़ गए। जुलूस में शामिल छात्र ईश्वर डिग्री कॉलेज से लल्ला चुंगी, छात्रसंघ भवन होते हुए पीसीबी हॉस्टल के सामने नारेबाजी करते जा रहे थे तभी दूसरे गुट के छात्रों ने हॉस्टल से बाहर आकर विरोध किया। छात्रों में मारपीट के बाद पथराव होने लगा। भगदड़ मच गई। एक गुट भारी पड़ा तो दूसरे गुट को भागना पड़ा। जुलूस निकाल रहे छात्रों ने मारपीट के बाद लल्ला चुंगी पर पथराव और फायरिंग कर दुकानें बंद करा दीं। भारी बवाल की सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ एसएसपी और एसपी सिटी भी वहां पहुंच गए। विश्वविद्यालय के आसपास नाकेबंदी कर दी गई। बवाल में दो छात्र जख्मी हैं।
डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर मंगलवार शाम पंत और अंबेडकर छात्रावास समेत कई हॉस्टलों के छात्रों ने वॉयस ऑफ इंडिया के बैनर तले ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज से कैं डल जुलूस निकाला। छात्र ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, प्रयाग स्टेशन, लल्ला चुंगी, केपीयूसी हॉस्टल, इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन होते हुए लक्ष्मी टॉकीज चौराहे की तरफ जा रहे थे। उन्हें विधि संकाय स्थित अंबेडकर प्रतिमा तक जाना था। छात्रों का हुजूम नारेबाजी करते हुए पीसीबी हॉस्टल के सामने पहुंचा तो कुछ छात्रों ने हॉस्टल से बाहर आकर नारेबाजी का विरोध किया। इस पर छात्रों के बीच झड़प होने लगी। मारपीट होने लगी तो हॉस्टल से बड़ी संख्या में छात्र बाहर आ गए। मारपीट के साथ ही पथराव होने लगा। बम धमाके भी हुए। अफरातफरी मच गई। खबर पाकर कर्नलगंज थाने की फोर्स पहुंची तो हॉस्टल के छात्र अंदर घुस गए। जबकि जुलूस में शामिल छात्रों ने लल्ला चुंगी पर जाकर बवाल काटा। दुकानों और राहगीरों पर पथराव किया गया। फायरिंग की भी बात सामने आई है।
पथराव में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। सड़क पर भगदड़ मच गई। दुकानों के शटर गिर गए। कुछ देर में एसएसपी शलभ माथुर, एसपी सिटी विपिन टाडा, सीओ कर्नलगंज दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ आलोक मिश्र, समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस फोर्स ने लाठियां पटक उपद्रवी छात्रों को खदेड़ा। छात्रों के दो गुटों के बीच तनाव को देखते हुए लल्ला चुंगी, बैंक रोड, केपीयूसी, जीएन झा, लक्ष्मी टॉकीज के पास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पथराव में घायल विधि छात्र वीरेंद्र कुमार और मृत्युंजय कुमार अस्पताल भर्ती है। इसके अलावा छह छात्र मामूली रूप से जख्मी हुए।