{"_id":"5da8ced98ebc3e015e1b77fb","slug":"crime-meerganj-news-bly3805653165","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलम खान हत्याकांड- सपा नेता और दो स्मैक तस्करों समेत पांच पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलम खान हत्याकांड- सपा नेता और दो स्मैक तस्करों समेत पांच पर रिपोर्ट
विज्ञापन
मीरगंज/फतेहगंज पश्चिमी। पूर्व सपा नगराध्यक्ष असलम खान की हत्या के मामले में उनकी पत्नी की तहरीर पर सपा नेता हरीश कातिब और दो स्मैक तस्करों समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट की गई है। रिपोर्ट में राजनीतिक रंजिश बताई गई है, जबकि असलियत में स्मैक के धंधे से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। दो ग्रुप एक दूसरे पर वर्चस्व बनाने में लगे थे। इसी को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया।
फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला भोलेनगर सराय निवासी असलम खान बुधवार शाम अपने मेडिकल स्टोर पर कुछ लोगों के साथ बैठे थे, तभी बाइक से आए दो लोगों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। गुरुवार को उनकी सभासद पत्नी शबनम निहाल खान ने रिपोर्ट कराई। इसमें कहा गया है कि बाइक से मोहल्ला लोधीनगर निवासी सपा नेता हरीश कातिब, सराय निवासी शराफत हुसैन और उसका भतीजा रिफाकत दो अज्ञात लोगों को लेकर आए। इन लोगों ने उनके पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पेट में गोली लगने से वह कुर्सी से गिर गए। बरेली के एक हॉस्पिटल में ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बताया कि दो साल पहले नगर पंचायत चुनाव के दौरान उनके पति ने मौजूदा चेयरमैन का समर्थन किया था। हरीश कातिब चुनाव हार गया था। तभी से वह उनके पति से खुन्नस मानता था। उसने कुछ दिन पहले ही उनके पति को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है। हमलावरों के कुछ करीबी उठाए गए हैं। गुरुवार को सपा नेता का शव लाया गया तो हुजूम लग गया। शाम को शव सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया है। परिवार राजनीतिक रंजिश को वजह बता रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही सही वजह पता लगेगी। - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात