फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crime in rajrooppur area

नशेड़ियों ने कारोबारी के घर पर फेंका बम

Wed, 02 Nov 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 02 Nov 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
राजरूपपुर में हाथी गेट के पास सोमवार रात नशेड़ियों ने कारोबारी वीरेंद्र कुमार के घर पर बम से हमला कर दिया। बम धमाके से खिड़कियों के कांच चटक गए। आसपास के लोग जुटे तो हमलावर बाइक पर फरार हो गए। धूमनगंज थाने में केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन



वीरेंद्र कुमार ईंट-भट्ठा मालिक है। राजरूपपुर में हाथी गेट के पास उनका घर है। पड़ोस के मकान में दो लोग किराए पर रहते हैं। वीरेंद्र का आरोप है कि वे दोनों शाम से ही कई लोगों को बुलाकर नशा करते और शोर मचाते हैं। सोमवार देर शाम भी वे शोर मचाने लगे तो उन्होंने टोका। मगर वे दोनों उनसे ही भिड़ गए। पड़ोसी जुटे तो वे गालियां देते चले गए। मगर रात करीब दस बजे उन्हीं दोनों ने वीरेंद्र के मकान पर बम फेंक दिया। इतना जोर का धमाका हुआ कि खिड़की को नुकसान पहुंचा। मुहल्ले वाले दहल गए। लोग बाहर निकले तो दोनों हमलावर बाइक पर फरार हो गए। खबर पाकर पूर्व पार्षद अखिलेश सिंह भी पहुंच गए। धूमनगंज थाने की पुलिस को बम हमले की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed