{"_id":"5898c9d04f1c1b224a37884d","slug":"crime-in-dhoomanganj-thana-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन ने पैसे नहीं दिए तो युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन ने पैसे नहीं दिए तो युवक ने दी जान
इलाहाबाद, ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
धूमनगंज के ताड़बाग मुहल्ले में हिमांशु (18) ने पैसों के लिए बहन से कहासुनी के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। रात में उसे फंदे से लटका देख घर में कोहराम मच गया। जरा सी बात पर बेटे की खुदकुशी से परिजन सदमे में हैं।
हिमांशु (18) पुत्र प्रेमचंद्र रविवार देर शाम अपनी छोटी बहन से पैसे मांग रहा था। बहन ने इनकार किया तो उन दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। भाई-बहन के बीच झगड़ा बढ़ा तो परिजनों ने किसी तरह समझाकर शांत कराया। फिर हिमांशु कमरे में चला गया। रात में बहन खाने की प्लेट लेकर कमरे में गई तो हिमांशु को छत के हुक में रस्सी के फंदे से लटका देखा। वह चीखी तो परिवार के लोग आ गए। पड़ोसी जुटे और धूमनगंज थाने में सूचना दी गई। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी लेने के बाद हिमांशु का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल बचन सिंह सिरोही ने बताया कि हिमांशु का विवाद छोटी बहन से रुपये की मांगने को लेकर हुआ था। बहन के मना कर देने से क्षुब्ध होकहर हिमांशु ने फांसी लगा ली।