{"_id":"58b088744f1c1ba03fb24844","slug":"crime-in-dhoomanganj-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा पाल के घर के पास फायरिंग से फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा पाल के घर के पास फायरिंग से फैली सनसनी
इलाहाबाद, ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को मतदान के बाद रात में शहर पश्चिम की निवर्तमान विधायक पूजा पाल के घर के बाहर किसी ने दो फायर किए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। विधायक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोली चलाने वाले की खोजबीन की गई लेकिन कोई मिला नहीं। पुलिस का कहना है कि यह किसी की बदमाशी हो सकती है।
मतदान के बाद रात में विधायक पूजा पाल अपने समर्थकों के साथ बैठीं थीं। चुनावी गणित पर वहां चर्चा हो रही थी। सुरक्षाकर्मी बाहर बरामदे में थे। उसी समय बाहर किसी ने दो फायर किए। फायरिंग की आवाज सुनकर सभी सकते में आ गए। सुरक्षाकर्मियों के साथ लोग बाहर निकले तो वहां कोई नहीं दिखा। पूजा पाल ने तुरंत इंस्पेक्टर धूमनगंज बचन सिंह सिरोही को फोन पर जानकारी दी। वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इलाके में पुलिस ने काफी देर खोजबीन की लेकिन कोई मिला नहीं। सड़क पर कई लोगों की तलाशी ली गई लेकिन किसी के पास असलहा नहीं मिला। विधायक के समर्थकों का कहना था कि किसी ने भय फैलाने के इरादे से फायरिंग की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि विधायक की सुरक्षा में लगे जवानों ने भी किसी को नहीं देखा था। फायरिंग की आवाज सुनकर वे तुरंत बाहर निकले थे। हो सकता है कि किसी क्षेत्रीय शख्स ने ही बदमाशी की हो। फिलहाल घटना की कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है न ही विधायक की ओर से किसी पर शक जताया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है मगर कोई जानकारी अब तक नहीं मिली है।