{"_id":"f7af176e22d168f3a06a27d928fc7451","slug":"crime-hindi-news-82","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से झगड़े के बाद आग लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से झगड़े के बाद आग लगा दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Thu, 01 Jan 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार में बारा इलाके के परवेजाबाद गांव में बृहस्पतिवार को पति और सास से झगडे़ के बाद युवती ने आग लगाकर जान दे दी। बचाने की कोशिश में उसका पति भी झुलस गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई होगी। परवेजाबाद गांव में रहने वाले गंगाधर के पुत्र राकेश उर्फ रामभवन की शादी पांच साल पहले रीवा में सुमन (28) के साथ की गई थी। शादी के बाद से ही पति और सास से उसका झगड़ा होने लगा। बृहस्पतिवार को किसी बात पर सुमन का सास से झगड़ा हो गया।
पति राकेश घर आया तो कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि राकेश ने भी सुमन को खरी-खोटी सुना दी। गुस्से में राकेश ने ही पत्नी सुमन पर मिट्टी का तेल डाल दिया। सुमन लपटों से घिरकर घर के बाहर चीखते हुए भागी तो आसपास के लोग आ गए। राकेश ने आग बुझाने की कोशिश की तो खुद भी झुलस गया। सुमन गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसे जसरा में सीएचसी ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मगर शहर में अस्पताल ले जाते समय रास्त में ही उसकी मौत हो गई। सुमन के तीन साल के बेटे को किसी तरह संभाला गया। वह लगातार रो रहा था।