{"_id":"d946fdd6638c213461196082b2869c9b","slug":"crime-hindi-news-138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारी से बदमाशों ने पौने तीन किलो चांदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारी से बदमाशों ने पौने तीन किलो चांदी लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Wed, 21 Jan 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
सोरांव के चांदपुर मटियारा गांव में दिनदहाड़े सराफा कारोबारी को तमंचा सटाकर लूट लिया। सोमवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर सोरांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। फिलहाल तहरीर लेकर जांच कर रही है।
थरवई के इस्माइलगंज का विजय प्रकाश सराफा कारोबारी है। वह फेरी लगाकर ज्वेलरी बेंचने का काम करता है। मंगलवार दोपहर वह एक ग्राहक के आर्डर पर डिलवेरी देने के लिए बाइक से पौने तीन किलो चांदी के जेवर लेकर निकला। चंदापुर गांव के पास अपाची बाइक से तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर विजय प्रकाश को रोक लिया। विजय प्रकाश के रुकते ही कनपटी पर तमंचा सटाकर बैग लूटा और बदमाश फरार हो गए।
इसके बाद विजय ने मामले की सूचना सोरांव पुलिस को दी। एसओ सोरांव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विजय हर बार अलग-अलग बात कर रहा है। इससे मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल तहरीर लेकर जांच कर रही है।