फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crime: Dead body of education officer's wife found hanging, police engaged in investigation.

Prayagraj Crime : शिक्षा अधिकारी की पत्नी का फंदे से लटकता मिला शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Thu, 02 May 2024 12:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 May 2024 12:27 PM IST
सार

उपखंड शिक्षा अधिकारी की पत्नी का फंदे से शव लटकता मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया है। मुट्ठीगंज के रहने वाले अमरदीप जायसवाल जौनपुर में बतौर उपखंड शिक्षा अधिकारी तैनात हैं। पत्नी आंचल जायसवाल का शव फंदे से लटकता मिला है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Crime: Dead body of education officer's wife found hanging, police engaged in investigation.
फांसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के मुट्ठीगंज इलाके में उप खंड शिक्षा अधिकारी की पत्नी का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजन परेशान हो गए। कमरे में झांककर देखा गया तो शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पाकर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।

विज्ञापन


मुट्ठीगंज में कल्लू कचौड़ी चौराहे के पास रहने वाले अमरदीप जायसवाल भदोही जिले में बतौर उपखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनका परिवार मुट्ठीगंज में ही रहता है। परिवार में उनकी पत्नी आंचल, दो बच्चे और माता-पिता हैं। उनकी पत्नी आंचल जायसवाल (43) का शव गुरुवार को सुबह कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम सा मच गया। पुलिस ने पहुंचकर कमरे का दरवाजा किसी तरह खोलकर शव को नीचे उतरवाया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए।

विज्ञापन

सास-ससुर से हुई थी कहासुनी

बताया जा रहा है कि आंचल जायसवाल का उनके सास-ससुर से एक दिन पहले कहासुनी हुई थी। घटना को इससे जोड़कर भी देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जानकारी पाकर अमरदीप जायसवाल भी घर पहुंच गए। परिजन घटना को लेकर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed