{"_id":"5d76a6218ebc3e01711f63f5","slug":"crime-allahabad-news-ald254453861","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुट्ठीगंज दोः भड़काऊ मैसेज करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुट्ठीगंज दोः भड़काऊ मैसेज करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
Crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वालों पर एसएसपी सख्त
प्रयागराज। सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत मुट्ठीगंज में हुई घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने में भी मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि मुट्ठीगंज में हुई घटना के मामले में रविवार रात फेसबुक पर अमन कटरा नाम के अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट की गई। इसमें घटना के बारे में झूठी बातें लिखकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई। जानकारी पर जांच शुरू कराई गई तो पता चला कि यह अकाउंट पुराना कटरा निवासी अमन केशरवानी पुत्र अतुल केशरवानी का है। जिसके बाद धार्मिक भावनाओं को भड़काने, धर्म विशेष का अपमान करने व आईटी एक्ट की धाराओं में कर्नलगंज थाने में मुकदमा लिखकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र है और वह नैनी स्थित किसी कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है। उसके पिता व्यवसायी हैं। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
आपराधिक इतिहास भी मिला
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान यह भी पता चला कि युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ पहले भी मुकदमा दर्ज है। 2017 में उसका नाम हत्या के प्रयास व बमबाजी के एक मामले में भी सामने आया था। इसके अलावा उस पर गुंडा अधिनियम व गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।