{"_id":"68a241ec4088095fd9045a9a","slug":"cricketer-prashant-malviya-appointed-bccis-level-2-coach-allahabad-news-c-3-ald1024-694866-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: क्रिकेटर प्रशांत मालवीय बने बीसीसीआई के लेवल-2 कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: क्रिकेटर प्रशांत मालवीय बने बीसीसीआई के लेवल-2 कोच
Mon, 18 Aug 2025 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
प्रशांत मालवीय
- फोटो : अमर उजाला।
शहर के पूर्व रणजी क्रिकेटर प्रशांत मालवीय बीसीसीआई के लेवल-2 कोच बन गए हैं। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की ओर से आयोजित हाईब्रिड लेवल-2 कोचिंग कोर्स का परिणाम पिछले सप्ताह घोषित हुआ। इसमें प्रशांत को 72 प्रतिशत अंक मिले। 70 या इससे अधिक अंक पाने वालों में लेवल-3 कोचिंग के लिए अर्ह माना गया है।
प्रशांत ने बताया कि क्रिकेट कोचिंग की लेवल-1 परीक्षा 2020 में दी थी जिसमें 24 लोगों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद तीन साल कोचिंग की। वहीं 2024 में लेवल-2 में छह लोगों ने परीक्षा दी थी। यह परीक्षा जून में बंगलूरू में हुई थी। प्रशांत ने कहा कि इतने अच्छे अंक पाने का पूरा भरोसा था। यह एक सपने के सच होने जैसा है। यह मेरे कॅरिअर की बड़ी सफलता है।
कल्याणी देवी के रहने वाले प्रशांत एजी ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 1994 में मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में क्रिकेट का अभ्यास करते थे। कोच देवेश मिश्रा ने क्रिकेट की बारीकियां सिखाई थीं। 1996 में लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल में चयन हुआ था। पिता एसके मालवीय भी एजी ऑफिस में कार्यरत थे।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व क्रिकेट कोच देवेश मिश्रा ने बताया कि प्रशांत ने 12 साल की उम्र से क्रिकेट सीखना शुरू किया था। दो साल बाद ही हॉस्टल में चयन हो गया था। प्रशांत को बड़े खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका देते थे जिससे उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखार मिले।
इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक व लीग कमेटी के चेयरमैन डॉ. सुरेश द्विवेदी ने बताया कि एजी कार्यालय में कार्यरत विकेटकीपर बल्लेबाज प्रशांत मालवीय ने उत्तर प्रदेश की अंडर-16, अंडर-19 और सीनियर टीम का प्रतिनिधित्व किया है। वर्तमान में वह एसीए की सीनियर चयन समिति के सदस्य हैं।
प्रशांत लेवल-3 कोचिंग की अर्हता पाने वाले उत्तर प्रदेश के तीसरे क्रिकेटर हैं। इससे पहले शिवाकांत शुक्ला और तन्मय श्रीवास्तव लेवल-3 कोच बन चुके हैं। शिवाकांत के मैच रेफरी और तन्मय के अंपायरिंग के क्षेत्र में जाने के बाद अब प्रशांत यूपी से इकलौते लेवल-3 कोच होंगे।
प्रशांत को यूपीसीए के निदेशक ताहिर हसन, आरपी भटनागर, डॉ. सुरेश द्विवेदी, एसडी कौटिल्य, यासर हसन, डॉ. जूली ओझा, अनुराग श्रीवास्तव, सलीम अहमद, एलबी काला, डॉ. अनूप श्रीवास्तव, सोमेश्वर पांडेय, शिशिर मेहरोत्रा, उत्पल दास, खुर्शीद अहमद आदि ने शुभकामनाएं दीं।