फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   crated the fake id in instagram

अफसर की बेटी को फेक आईडी बनाकर किया बदनाम

Tue, 24 Sep 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
crated the fake id in instagram
प्रयागराज। सिविल लाइंस में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली बैंक अफसर की बेटी को फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम किया गया। जिम में आने वाले युवक ने विरोध पर सोमवार को छेड़छाड़ व अभद्रता भी की। जिसके बाद भुक्तभोगी ने सिविल लाइंस थाने पहुंचकर तहरीर दी। हालांकि देर रात तक इस मामले में रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

छात्रा मूल रूप से बहराइच की रहने वाली है और ट्रैफिक चौराहे के पास किराये के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। वह सरदार पटेल मार्ग स्थित जिम में वर्कआउट करने जाती है। छात्रा का आरोप है कि जिम में ही आने वाला एक युवक उसे पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा है। उसके होश तब उड़ गए जब पता चला कि आरोपी ने उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी भी बना ली है। आरोप है कि सोमवार को छात्रा जिम में थी तभी आरोपी ने फिर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। यही नहीं विरोध पर सरेआम अभद्रता भी की। साथ ही धमकी दी। जिसके बाद छात्रा सिविल लाइंस थाने पहुंची और घटना की लिखित शिकायत की। हालांकि देर रात तक इस मामले की रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed