फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crane fell on the railway track , the Delhi - Howrah route stalled

रेलवे ट्रैक पर गिरी क्रेन, दिल्ली-हावड़ा रूट ठप

Fri, 24 Jun 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 24 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Crane fell on the railway track , the Delhi - Howrah route stalled
रेलवे ट्रैक बाध‌ित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
रेलवे ट्रैक पर क्रेन गिर जाने से देश के सबसे व्यस्त दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर बृहस्पतिवार को ट्रेन संचालन बाधित हो गया। इस रूट के  इलाहाबाद-मुगलसराय रेलखंड पर जिगना-गैपुरा के बीच रोड अंडर ब्रिज के लिए चल रहे निर्माण कार्य के दौरान दोपहर में रोड क्रेन गिर गई। इससे इस रेलखंड के अप एवं डाउन लाइन पर ओएचई उपकरणों को खासा नुकसान पहुंचा। वाकये के बाद संबंधित रूट पर चल रहीं ट्रेनों को रोक लिया गया। इस दौरान मुगलसराय एवं कानपुर से इलाहाबाद आने वालीं ट्रेनों को भी डायवर्ट कर दिया गया। अचानक रूट ब्लॉक होने से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। जो ट्रेनें इलाहाबाद-मुगलसराय के बीच फंसी उन्हें वापस इलाहाबाद एवं मुगलसराय लाकर डायवर्ट कर दिया गया। रात करीब 11.05 बजे दोनों लाइनों पर रेल परिचालन शुरू हुआ।
विज्ञापन


इलाहाबाद-मुगलसराय रूट पर जिगना-गैपुरा के मध्य फाटक संख्या 14 सी पर रोड अंडर ब्रिज का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान दिन में 1.17 बजे रेल लाइन के किनारे कार्य रही कांट्रेक्टर की रोड क्रेन गिर गई। रोड क्रेन गिरने से रेल मार्ग की अप एवं डाउन लाइन के ओएचई उपकरण एवं रेल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। रेल प्रशासन का दावा है कि इस हादसे से जानमाल की कोई हानि नहीं हुई है। उधर घटना की सूचना मिलते ही इलाहाबाद में रेल महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एनसीआर के अपर महाप्रबंधक, मुख्य ब्रिज इंजीनियर, एडीआरएम समेत अन्य अफसर घटना स्थल की ओर रवाना हो गए। इलाहाबाद एवं मुगलसराय से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) एवं टावर वैगन को भी भेज दिया। इस बीच संबंधित रूट पर तीन यात्री ट्रेनें 12308 जोधपुर एक्सप्रेस, 14056 ब्रह्मपुत्र मेल और 11094 महानगरी एक्सप्रेस फंस गईं।

विज्ञापन

 

बाद में महानगरी को चुनार-चोपन-सिंगरौली-कटनी के रास्ते रवाना किया गया जबकि जोधपुर और ब्रह्मपुत्र मेल को वापस इलाहाबाद जंक्शन लाकर इलाहाबाद सिटी-वाराणसी के रास्ते मुगलसराय के लिए रवाना किया गया। इसके अलावा अप लाइन की 10 और डाउन लाइन की 15 ट्रेनें डायवर्ट कर दी र्गइं। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे ने इस मामले में जांच कराने का भी निर्णय लिया है। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ बिजय कुमार का कहना है कि मौके पर रेलकर्मियों ने ट्रैक मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। शाम 6.30 बजे तक ट्रैक से क्रेन हटा कर उसे दुरुस्त कर दिया गया। अब ओएचई उपकरणों को ठीक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देर रात संबंधित रूट पर रेल संचालन सामान्य हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


क्रेन हादसे के बाद रेलवे ने इलाहाबाद से चोपन और चुनार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन निरस्त कर दी। एनसीआर के पीआरओ अमित मालवीय के मुताबिक गाड़ी संख्या 53446 इलाहाबाद-चोपन पैसेंजर, गाड़ी संख्या 54104 इलाहाबाद-चुनार पैसेंजर और गाड़ी संख्या 54105 मुगलसराय-इलाहाबाद पैसेंजर को निरस्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed