{"_id":"69e67e479d272aed600a896d","slug":"cracks-in-the-karnaipur-dandupur-link-road-risk-of-accident-allahabad-news-c-417-1-sald1007-5518-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: करनाईपुर दांदूपुर संपर्क मार्ग में दरारें, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: करनाईपुर दांदूपुर संपर्क मार्ग में दरारें, हादसे का खतरा
Tue, 21 Apr 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
करनाईपुर क्षेत्र के तेजपुर संपर्क मार्ग पर पानी की पाइप फटने से रोड पर बहता पानी
- फोटो : मेडिसिन विभाग के बाहर लगी मरीज व तीमारदरों की भीड़।
करोड़ों रुपये की लागत से तैयार की गई करनाईपुर–दांदूपुर संपर्क मार्ग अब बदहाल हो गई है। पटेल नगर चौराहे से कटरा चौराहे तक सड़क पर जगह-जगह दरारें उभर रही हैं और कई स्थानों पर सड़क की ऊपरी परत उखड़ गई है, जिससे राहगीरों का सफर जोखिम भरा हो गया है। बहरिया क्षेत्र के करनाईपुर, पटेल नगर व दांदूपुर मार्ग पर बनी यह सड़क क्षेत्र की प्रमुख संपर्क मार्ग है। जहां से प्रतिदिन कई छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क पर कई स्थानों पर दरारें और गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि जिन स्थानों पर सड़क फट रही है, वहां निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है। उनका आरोप है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क टिकाऊ नहीं बन पाई। साथ ही उन्होंने ओवरलोड वाहनों के लगातार आवागमन को भी एक बड़ा कारण बताया है, जिससे सड़क पर दबाव बढ़ रहा है और दरारें तेजी से फैल रही हैं। स्थानीय निवासी विकास यादव, महेंद्र यादव, राहुल पासी और अमित कुमार ने बताया कि इस मार्ग पर दिन-रात वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए और ओवरलोड वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।

करनाईपुर क्षेत्र के तेजपुर संपर्क मार्ग पर पानी की पाइप फटने से रोड पर बहता पानी- फोटो : मेडिसिन विभाग के बाहर लगी मरीज व तीमारदरों की भीड़।
विज्ञापन