Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Crackdown on the helpers in the escape of Mafia Ashraf, advance investigation started

प्रयागराज : अशरफ की फरारी में मददगारों पर शिकंजा, अग्रिम विवेचना शुरू, सद्दाम समेत आठ पर हो चुकी है चार्जशीट

Thu, 12 Oct 2023 01:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Oct 2023 01:24 PM IST
सार

धूमनगंज में आठ जून 2020 को यह मामला दर्ज हुआ था। इसमें सद्दाम समेत आठ लोग नामजद किए गए थे। पुलिस का आरोप था कि एक लाख का इनामी अशरफ शिवाला मार्केट में अपने रिश्तेदार इमरान अहमद के घर आया था। दबिश देने पर वह पीछे के रास्ते से भाग निकला।

विज्ञापन
Crackdown on the helpers in the escape of Mafia Ashraf, advance investigation started
माफिया अशरफ का साला सद्दाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2017 से 2020 तक फरारी काटने के दौरान खालिद अजीम उर्फ अशरफ की मदद करने वालों की एक बार फिर से पहचान होगी। इनपर शिकंजा कसने के लिए 2020 में धूमनगंज थाने में दर्ज मुकदमे की अग्रिम विवेचना के आदेश दिए गए हैं। मामले में अशरफ के साले सद्दाम समेत आठ के खिलाफ पहले ही चार्जशीट लग चुकी है और अब उनकी बारी है जो पर्दे के पीछे से रहकर माफिया के मददगार बने हुए थे।

विज्ञापन


धूमनगंज में आठ जून 2020 को यह मामला दर्ज हुआ था। इसमें सद्दाम समेत आठ लोग नामजद किए गए थे। पुलिस का आरोप था कि एक लाख का इनामी अशरफ शिवाला मार्केट में अपने रिश्तेदार इमरान अहमद के घर आया था। दबिश देने पर वह पीछे के रास्ते से भाग निकला। इस दौरान उसके चार साले अब्दुल रहमान उर्फ कमर, अब्दुल वाहिद फैजी, अब्दुल वासित उर्फ फैसल, अब्दुल समद उर्फ सद्दाम और मो. साकिब, नूर मोहम्मद, रिजवान व इमरान अहमद पकड़े गए। पुलिस का दावा था कि पूछताछ में उन्होंने कबूला कि वह अशरफ को फरारी में मदद पहुंचा रहे थे।
विज्ञापन


मामले की विवेचना के बाद जून 2020 में सभी के खिलाफ चार्जशीट लगा दी गई। पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली कि फरारी के दौरान अशरफ की मदद करने वालों में सिर्फ उसके रिश्तेदार ही नहीं थे। कई अन्य भी थे जो उसकी आर्थिक व अन्य तरीकों से मदद कर रहे थे। ऐसे में अशरफ के ऐसे मददगारों की भी पहचान करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में अफसरों के आदेश पर धूमनगंज पुलिस ने मामले की अग्रिम विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

व्यवसायी से लेकर बिल्डर तक शामिल

सूत्रों का कहना है कि माफिया के मददगारों में व्यवसायियों से लेकर प्रॉपर्टी डीलरों, बिल्डरों तक का नाम शामिल रहा। फरारी के बावजूद उसके धंधे बेरोकटोक संचालित होते रहे तो इसमें उसके गैंग के सदस्यों के साथ ही कई ऐसे लोगों की भी बेहद अहम भूमिका रही, जो पर्दे के पीछे से उसकी मदद करते रहे। गौरतलब है कि 2017 में सूबे में भाजपा सरकार आने के बाद से ही अशरफ फरार हो गया था और वह पुलिस को तीन साल तक छकाता रहा। बेखौफ होकर वह हटवा स्थित अपने ससुराल आता-जाता रहा और पुलिस से लुकाछिपी का खेल खेलता रहा। जुलाई 2020 में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह इत्तेफाक ही था कि अशरफ उसी रात पकड़ा गया जिस समय प्रदेश भर को हिला देने वाला बिकरू कांड हुआ।

भूमाफिया नेता की मदद से पहुंचा था मुंबई

सूत्रों का कहना है कि फरारी के दौरान अशरफ की मदद एक भूमाफिया नेता ने भी की थी। उसकी मदद से अशरफ ने कई दिनों तक मुंबई में रहकर भी फरारी काटी थी। तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमों वाला यह भूमाफिया धूमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। माफिया के खिलाफ 2020 में चले अभियान के दौरान उसके भी अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चला था। हालांकि योगी सरकार के एक्शन के बाद भूमाफिया नेता शहर छोड़कर दूसरे राज्य में ठिकाना बना लिया। फिलहाल उसकी भी संपत्तियाें का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed