फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CPI(M) conference will discuss election strategy, many leaders including Sitaram Yechury, Prakash Karat will gather in the three-day event

राजनीति : माकपा के सम्मेलन में चुनावी रणनीति पर होगा मंथन, तीन दिन के आयोजन में सीताराम येचुरी, प्रकाश करात सहित जुटेंगे कई नेता

Fri, 01 Oct 2021 10:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Oct 2021 10:18 PM IST
सार

  • प्रदेश की नई कार्यकारिणी का हो सकता है चुनाव, समर्थन को लेकर भी हो सकती है चर्चा

विज्ञापन
CPI(M) conference will discuss election strategy, many leaders including Sitaram Yechury, Prakash Karat will gather in the three-day event
सीपीआई

विस्तार

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के शनिवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय 23वें प्रदेशीय सम्मेलन में चुनावी रणनीति पर मंथन होगा। पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और कितनी सीटों पर दूसरी पार्टियों को समर्थन देगी, इन सियासी मुद्दों पर फैसला हो सकता है। सम्मेलन में पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी, पूर्व महासचिव प्रकाश करात सहित कई बड़े नेता हिस्सा लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे। इसके साथ ही सम्मेलन में प्रदेश की नई कार्यकारिणी भी तय हो सकती है। 
विज्ञापन


पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य रवि मिश्रा ने बताया कि सिविल लाइंस स्थित फायर ब्रिगेड चौराहा स्थित शंकर लाल मेमोरियल हॉल में आयोजित इस सम्मेलन का उद्घाटन दोपहर एक बजे होगा। उद्घाटन सत्र में ‘आज का दौर और महात्मा गांधी’ विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया है। जिसे पार्टी के पूर्व महासचिव तथा पोलित ब्यूरो सदस्य प्रकाश करात, पोलित ब्यूरो सदस्य तथा पूर्व सांसद सुभाषिणी अली, पार्टी केन्द्रीय कमेटी सदस्य जेएस मजूमदार तथा पार्टी राज्य सचिव हीरालाल यादव संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


 रवि मिश्र ने बताया कि पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर तीन वर्ष में प्रदेशीय सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। वरिष्ठ वामपंथी नेता हरिशचंद्र द्विवेदी ने कहा कि 2005 के बाद दूसरी बार प्रयागराज में यह आयोजन हो रहा है। जिला मंत्री अखिल विकल्प ने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed