फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Covid: Those aged 15 to 18 will get corona vaccine from today

Covid : 15 से 18 आयु वालों को आज से लगेगा कोरोना टीका

Sun, 02 Jan 2022 11:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Jan 2022 11:45 PM IST
सार

जिले में 15 से 18 आयु वर्ग के कुल 4 लाख 17 हजार किशोर-किशोरियों के कोविड टीकाकरण का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्धारित किया गया है। इन सभी को कोविड टीकाकरण की दोनों डोज लगाई जानी हैं।

विज्ञापन
Covid: Those aged 15 to 18 will get corona vaccine from today
covid - फोटो : Social Media

विस्तार

कोरोना के  नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संकट और जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच सोमवार से 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों का कोविड टीकाकरण शुरू हो जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। टीकाकरण के लिए शहर में 11, जबकि जिले में कुल 31 केंद्र बनाए गए हैं। टीकाकरण में तेजी लाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी केंद्र बनाए गए हैं। सभी 20 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण होगा। 

विज्ञापन


जिले में 15 से 18 आयु वर्ग के कुल 4 लाख 17 हजार किशोर-किशोरियों के कोविड टीकाकरण का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्धारित किया गया है। इन सभी को कोविड टीकाकरण की दोनों डोज लगाई जानी हैं। कोविड टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में बनाए गए केंद्रों में ईएसआई नैनी, एसआरएन अस्पताल, मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय (एमडीआई), जिला महिला अस्पताल डफरिन, मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय कॉल्विन, गेस्ट हाउस हाईकोर्ट, टीबी सप्रू अस्पताल बेली, लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक कालेज, फाफामऊ, राजकीय टीबी अस्पताल, तेलियरगंज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. तीरथ लाल ने बताया कि वर्तमान में कोविड टीकाकरण की एक लाख से अधिक डोज उपलब्ध हैं। इसकेसाथ ही 55 हजार टीके की और डोज मिल गईं हैं, जो मंगलवार या बुधवार तक जिले में पहुंच जाएंगी।

सिर्फ कोवैक्सीन का लगेगा टीका
जिले में सोमवार से 15 से 18 साल आयु वर्ग के लोगों को सिर्फ कोवैक्सीन का ही टीका लगाया जाएगा। डॉ. तीरथलाल ने बताया टीकाकरण सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वहीं टीकाकरण के लिए  ऑनलाइन पंजीकरण के लिए बनाए गए पोर्टल में गड़बड़ी कारण शनिवार को सिर्फ160 लोगों का ही पंजीकरण हो सका। रविवार को भी पंजीकरण के लिए लोग मशक्कत करते रहे। कुल 700 लोगों ने टीका लगवाने के लिए पंजीकरण कराया।

स्कूल का आईकार्ड भी होगा मान्य
टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड केसाथ ही स्कूल का आईकार्ड भी मान्य होगा। सीएमओ डॉ. नानक सरन ने बताया कि टीकाकरण के बाद प्रत्येक व्यक्ति को आधा घंटे निगरानी में रहना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed