{"_id":"5f319f7c8ebc3e3c9b1d9971","slug":"covid-s-healed-patients-will-become-part-of-awareness-campaign-keshav-maurya","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड के ठीक हुए मरीज बनेंगे जागरूकता अभियान का हिस्सा: केशव मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड के ठीक हुए मरीज बनेंगे जागरूकता अभियान का हिस्सा: केशव मौर्य
Tue, 11 Aug 2020 12:56 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 के ठीक हुए मरीज जागरूकता अभियान का हिस्सा बनेंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को समीक्षा बैठक में ऐसे लोगों को आगे करने का निर्देश दिया।
कोरोना संक्रमण की समीक्षा के दौरान उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि ठीक हो चुके मरीज लोगों को प्रेरित करें कि किसी तरह का लक्षण होने पर जांच कराएं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। समय से बीमारी का पता चल जाए तो बीमारी गंभीर नहीं होगी। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के जांच केंद्रों के बारे में जानकारी दी।
इस पर केशव प्रसाद ने बड़े गांवों में मोबाइल टीम भेजकर जांच कराने के निर्देश दिए। ताकि, अधिक से अधिक लोगों की जांच कराई जा सके। उन्होंने अस्पतालों की व्यवस्था की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में प्रति मरीज होने वाले खर्च का ब्योरा लोगों को भी देने का निर्देश दिया। ताकि, पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन
साथ ही लोगों में भरोसा बढ़े। उन्होंने प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के लिए निर्धारित दर का भी प्रचार-प्रचार करने का निर्देश दिया। ताकि, लोग जागरूक हो सकें और अस्पताल वाले निर्धारित रेट से अधिक की वसूली न करने पाएं। केशव ने होम आइसोलेशन, कंट्रोल रूम की कार्यपद्धति आदि के बारे में भी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री राशन वितरण समेत अन्य योजनाओं में पारदर्शिता लाने तथा सभी पात्रों को इनका लाभ मिलना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राशन वितरण में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सांसद केशरी देवी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह, विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, राजमणि कोल, एसएसपी अभिषेक दीक्षित, नगर आयुक्त रवि रंजन, सीडीओ आशीष कुमार, सीएमओ जीएस वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
चलेगा ‘गंदगी प्रयागराज छोड़ो’ अभियान
0 जिले में ‘गंदगी प्रयागराजज छोड़ो’ अभियान चलेगा। उप मुख्यमंत्री ने सोमवार को यह अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने अफसरों को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित तौर पर सफाई एवं सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी ने एसआरएन का किया निरीक्षण
प्रयागराज। जिले के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव पर्यावरण एवं वन सुधीर गर्ग ने सोमवार को कोविड-19 से बचाव एवं मरीजों के इलाज की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने स्वरूपरानी अस्पताल का निरीक्षण भी किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान नोडल अधिरकारी ने अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ओपीडी, वेटिंग रूमू, हेल्प डेस्क, आईसीयू वार्ड, टेस्टिंग सेंटर के साथ पीएमएसएचवाई नई बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नए भवन में बनाये गए आइसोलेशन वार्ड में सभी आवश्यक इंतजाम शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

बढ़ेंगे 100 वेंटिलेटर
0 उप मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में दी जाने वाली दवाओं तथा अन्य व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने 100 अतिरिक्त वेंटिलेटर की व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया।चलेगा ‘गंदगी प्रयागराज छोड़ो’ अभियान