Covid : लगातार बढ़ रहे कोविड मामलों को लेकर नोडल अधिकारी नामित, बढ़ाई गई नमूनों की संख्या
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हर जिले में नोडल अधिकारी नामित कर दिए हैं। शासन की गाइडलाइन से मातहतों को अवगत कराते हुए सीएमओ डॉ. आशु पांडेय ने कोविड प्रोटोकॉल को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हर जिले में नोडल अधिकारी नामित कर दिए हैं। शासन की गाइडलाइन से मातहतों को अवगत कराते हुए सीएमओ डॉ. आशु पांडेय ने कोविड प्रोटोकॉल को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी संजय खत्री ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में औचक नमूनों की संख्या बढ़ाने को कहा है।
सीएमओ ने जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड को लेकर उपलब्ध संसाधनों को पूरी तरह से व्यवस्थित करने के आदेश दिए हैं। साथ ही आमजनों से सार्वजनिक स्थानों पर दो गज की दूरी बनाए रखने और मास्क अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए हैं।
सीएमओ ने कहा है कि गर्भवती, बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को खासतौर पर सावधान रहने की जरूरत है। इन सभी लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों से परहेज करना चाहिए। भीड़ के चलते कोविड और अन्य संक्रामक रोगों के प्रसार का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए घर से बाहर जाते समय मास्क हर हाल में लगाएं।
वर्तमान में कोविड-19 जांच के लिए शहर में दो केंद्र (तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय एवं रज्जू भइया यूनिवर्सिटी) क्रियाशील हैं और प्रमुख स्थानों (बस अड्डा, एयरपोर्ट, रेल्वे स्टेशन, दारागंज) में चार जांच टीम कार्यरत हैं। ग्रामीण इलाकों में 21 ब्लॉक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड-19 जांच की सुविधा उपलब्ध है।
तैयारियों के क्रम में आगामी 10 और 11 अप्रैल को माॅकड्रिल जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों में किया जाएगा। सीएमओ ने ग्रामीण एवं नगरीय निगरानी समिति को पुन: क्रियाशील करते हुए लक्षण वाले व्यक्तियों की निगरानी बढ़ाने, दवाइयों, पीपीई किट, ग्लब्स और मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ डिप्टी सीएम के आदेश पर प्रयागराज मंडल के समस्त जनपदों में नोडल अधिकारी नामित कर दिए गए हैं।
इस माह इस तरह से लिए गए नमूने और आई मरीजों की संख्या
दिनांक - लिए गए नमूने - पॉजिटिव मामले
01 अप्रैल - 426 - 03
02 अप्रैल - 183 - 00
03 अप्रैल - 605 04
04 अप्रैल - 397 - 06
05 अप्रैल - 735 - 00
06 अप्रैल - 710 - 04
07 अप्रैल - 396 - 01
08 अप्रैल - 817 - 07
नामित हुए नोडल अधिकारी
जनपद - नोडल अधिकारी - पदनाम - मोबाइल नंबर
प्रयागराज - डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव - संयुक्त निदेशक डीजी स्वास्थ्य - 7408611933
फतेहपुर - डॉ. केके वर्मा - सहायक निदेशक प्रयागराज- 9415974717
कौशांबी - डॉ. विवेक मिश्र - संयुक्त निदेकश, प्रयागराज - 9415317924
प्रतापगढ़ - डॉ. एके मिश्र - प्राचार्य आरएफपीटीसी, प्रयागराज - 9415317924