covid hospital : तीसरी लहर का पहला एल वन अस्पताल चालू, एक मरीज भर्ती
कोटवा बनी के बाद अब यूनानी अस्पताल को भी एल वन कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। कोरोना की दूसरी लहर में इसे 100 बेड का अस्पताल बनाया गया था। ऐसे में इस बार भी इतने ही बेड का अस्पताल बनाने की तैयारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए रविवार को पहला एल वन अस्पताल चालू कर दिया गया। कोटवा एट बनी सीएचसी को 60 बेड का कोविड अस्पताल बनाया गया है। यहां हल्के लक्षण वाले कोरोना मरीजों को भर्ती कराया जाएगा। अस्पताल के शुरु होने के साथ पहले ही दिन यहां एक मरीज को भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक माघ मेले में सुरक्षा में लगा एक पुलिस का जवान जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसे इलाज के लिए कोटवा भेजा गया है।
यूनानी अस्पताल भी बनेगा एल वन कोविड अस्पताल
कोरोना संक्रमित मरीजों की तेजी से बढ़ रही संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। कोटवा एट बनी के बाद अब यूनानी अस्पताल को भी एल वन कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी शुरु हो गइ। कोरोना की दूसरी लहर में इसे 100 बेड का अस्पताल बनाया गया था। ऐसे में इस बार भी इतने ही बेड का अस्पताल बनाने की तैयारी है। डॉक्टरों के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर में हल्के लक्षण वाले संक्रमित मरीजों की संख्या अधिक है। इसलिए लेवल वन अस्पतालों की अधिक संख्या में जरूरत है। ऐसे में जरूरत पड़ी तो कालिंदीपुरम आवास योजना सहित अन्य अस्पतालों को भी लेवल वन में तब्दील किया जा सकता है।
बेली में आज से भर्ती होंगे मरीज
कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए बेली अस्पताल को भी कोविड का लेवल 2 अस्पताल बना दिया गया है। सोमवार से यहां मरीज भर्ती किए जाएंगे। यहां पर कोरोना केमध्यम लक्षण वाले मरीजोंको रखा जाएगा। 226 बेड वाले अस्पताल में कोविड संक्रमितों के लिए ऑक्सीजन प्लांट भी लगाए गए है। प्लांट से पाइप लाइन के जरिए बेडों पर सीधे ऑक्सीजन की सप्लाई दी गई है। कुछ बेडों पर ऑक्सीजन सिलेंडर से मरीजोंको ऑक्सीजन उपलब्ध करायी जाएगी।
कोरोना संक्रमितों के लिए एल वन अस्पताल बनाए गए हैं। हमारे पास पर्याप्त संख्या में बेड मौजूद हैं। इन पर हल्के लक्षण वाले मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा। - डॉ. नानक सरन, सीएमओ, प्रयागराज
रविवार को कोटवा बनी को चालू किया गया है। यह 60 बेड का अस्पताल है। इसके बाद अन्य अस्पताल को शुरू करने की तैयारी है। कोटवा में एक मरीज को भर्ती कराया गया। - डॉ. राहुल सिंह, नोडल एल वन अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग
डॉ. ऋषि सहाय बने कोरोना के नोडल अधिकारी
कोरोना की पहली और दूसरी लहर में नोडल रहे अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ऋषि सहाय को एक बार फिर नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सीएमओ डॉ. नानक सरन ने इस संबंध में रविवार को आदेश जारी किया। गौरतलब है कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल चुके डॉ. ऋषि सहाय को कुछ माह पहले प्रतापगढ़ स्थानांतरण हो गया था।