फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   covid 19: staff nurse corona positive

स्टाफ नर्स के पॉजिटिव आने से भर्ती मरीजों, तीमाररदारों  पर आफत 

Sun, 21 Jun 2020 11:10 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Jun 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
covid 19: staff nurse corona positive
चेन्नई एयरपोर्ट पर पीपीई किट पहने कर्मचारी गर्मी से राहत पाने के लिए पंखे के सामने कुछ इस तरह खड़े दिखाई दिए। - फोटो : PTI

स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय की सर्जरी इमरजेंसी की स्टाफ नर्स के पॉजिटिव आने के बाद वहां भर्ती मरीजों के लिए आफत खड़ी हो गई है। सर्जरी इमरजेंसी में 50 से अधिक मरीज भर्ती हैं और इससे अधिक संख्या में उनके तीमारदार भी हर वक्त उनकी देखभाल के लिए लगे रहते हैं।

विज्ञापन


स्टाफ नर्स के पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। एसआईसी ने मैटर्न को निर्देश दिया है कि सर्जरी इमजरेंसी में तैनात सभी पैरामेडिकल स्टाफ की सोमवार सुबह जांच कराई जाए। इसके लिए तकनीशियनों को भी निर्देश दिया गया है। कहा जा रहा है कि सर्जरी इमरजेंसी के एक जूनियर डॉक्टर, नर्स और वार्ड ब्यॉय को भी कई दिनों से बुखार आ रहा है। 

विज्ञापन

covid 19: staff nurse corona positive
prayagraj news - फोटो : prayagraj

गंभीर बात यह भी है कि स्टाफ नर्स ने शनिवार तक बुखार होने के बावजूद अपनी ड्यूटी की हैं। यानी वह शनिवार तक लोगों के संपर्क में आईं हैं। स्टाफ नर्स का स्वाब सैंपल चार दिन पूर्व कार्डियोलॉजी में भर्ती एक मरीज के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद लिया गया था। उनके साथ एक और दूसरी नर्स की कोरोना की जांच कराई गई थी।

दूसरे नर्स की रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन स्टाफ नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इससे स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में हड़कंप मच गया है। नर्सों का कहना है कि स्टाफ नर्स का स्वाब सैंपल लेने के बाद ड्यूटी कराई गई। उनको क्वारंटीन नहंी किया गया। यहां तक कि यह भी झूठी सूचना रिपोर्ट आने से पहले दे दी गई कि वह कोरोना पॉजिटिव नहीं है।

covid 19: staff nurse corona positive
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इसलिए वह शनिवार तक अपनी ड्यूटी कर रहीं थी। आज दोपहर जब उनके पास कोरोना पॉजिटिव होने का फोन गया तो वह अवाक रह गई। स्टाफ नर्स के पॉजिटिव आने के बाद मामला बेहद गंभीर हो गया है। स्टाफ नर्स अपने सहकर्मियों के साथ शनिवार तक ड्यूटी की और सर्जरी इमरजेंसी में भर्ती मरीजों के पास भी गईं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

बताया जा रहा है कि सर्जरी इमरजेंसी में कई दिन पहले एक जूनियर रेजिडेंट को बुखार-खांसी की शिकायत थी। उन्होंने जांच नहीं कराई और वे छुट्टी पर चले गए हैं। उसके बाद स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वॉय को बुखार की शिकायत हुई है। सूचना मिल रही है कि वार्ड ब्वॉय को सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

फिलहाल स्थिति को देखते हुए एसआईसी ने सोमवार को सभी को जांच कराने को कहा है। एसआईसी डॉ0 एके श्रीवास्तव ने कहा कि स्टाफ नर्स के संपर्क में आने वाले परिजनों के साथ सभी लोगोें की चिह्नित कर जांच कराई जाएगी। सोमवार को सर्जरी इमरजेंसी के सभी कर्मचारियों, जूनियर रेजिडेंट्स, सीनियर फैकेल्टी मेंबरों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed