{"_id":"62571b4e1cf7472fa02614e0","slug":"covid-19-health-department-engaged-in-investigating-travel-history-of-new-corona-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid 19 : नए कोरोना मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगालने में जुटा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Covid 19 : नए कोरोना मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगालने में जुटा स्वास्थ्य विभाग
Thu, 14 Apr 2022 12:19 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:19 AM IST
सार
कोरोना की जांच में जुटी स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रतिदिन लगभग पांच हजार जांचें कर रही हैं। 6 अप्रैल से प्रतिदिन दो नए संक्रमित रोज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अभी तक मिले नए संक्रमितों की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं मिली है।
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अप्रैल के शुरुआती दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या शून्य तक पहुंचने के बाद फिर से मरीज सामने आने लगे हैं। पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन कम से कम दो मरीज रोज मिल रहे हैं। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली मचने लगी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अब नए संक्रमितों की ट्रैवेल हिस्ट्री खंगालने में जुट गए हैं। दूसरी ओर बुधवार को संक्रमितों की संख्या में गिरावट आई और सिर्फ मरीज मिला।
विज्ञापन
कोरोना की जांच में जुटी स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रतिदिन लगभग पांच हजार जांचें कर रही हैं। 6 अप्रैल से प्रतिदिन दो नए संक्रमित रोज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अभी तक मिले नए संक्रमितों की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं मिली है। इसमें ज्यादातर ऐसे लोग हैं, जो किसी बीमारी या कहीं जाने के लिए टेस्ट कराने पहुंचे और संक्रमित मिले।
विज्ञापन
इसमें ज्यादातर लोगों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। ऐसे में उन्हें होम आइसोलेशन में भेज दिया जा रहा है। इन मरीजों की ट्रैवेल हिस्ट्री की जांच की जा रही है। बुुधवार को टीमों ने कुल 3768 लोगों का सैंपल लिया। जिसमें एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। वहीं पांच लोगों ने कोरोना को मात देते हुए अपना होम आइसोलेशन पूरा किया। जिसके बाद जिले में सक्रिय संक्रमितों की आठ हो गई है।
विज्ञापन
डेट संक्रमित मिले मरीज सक्रिय मरीज
6 अप्रैल 02 06
7 अप्रैल 02 08
8 अप्रैल 02 10
9 अप्रैल 02 12
10 अप्रैल 02 13
11 अप्रैल 02 13
12 अप्रैल 02 13
13 अप्रैल 01 09