{"_id":"5d03f59f8ebc3e4e2024109c","slug":"court-ordered-to-stop-prostitution-in-saharanpur-red-light-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर के नकाशा बाजार में रेड लाइट एरिया बंद कराने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर के नकाशा बाजार में रेड लाइट एरिया बंद कराने का आदेश
Sat, 15 Jun 2019 12:59 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
red light area meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने मेरठ के कबाड़ी बाजार के बाद सहारनपुर के नकाशा मार्केट में चल रहे रेड लाइट एरिया को बंद कराने का आदेश दिया है। इस आदेश के अनुपालन में मेरठ-सहारनपुर के मंडलीय उद्धार अधिकारी ने एसएसपी सहारनपुर को पत्र लिखकर रेड लाइट एरिया बंद कराने का अनुरोध किया है। पत्र के मुताबिक अधिवक्ता सुनील चौधरी की याचिका में दाखिल संपूरक शपथपत्र में सहारनपुर के नकाशा बाजार में देह व्यापार संचालित किए जाने की जिक्र किया है।
विज्ञापन
याची ने इससे संबंधित साक्ष्य भी एकत्र कर कोर्ट दिए हैं। सुनील चौधरी की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने संपूरकम शपथपत्र कही गई बातों के आधार पर वेश्यावृत्ति और मानव तस्करी बंद कराने का निर्देश दिया है। उद्धार अधिकारी ने एसएसपी से अनुरोध किया है कि ऐसे भवनों को चिन्हित कर तत्काल कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
इससे पूर्व इसी जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने कड़ा आदेश पारित करते हुए मेरठ के कबाड़ी बाजार में चल रहे अवैध देह व्यापार को बंद करने का निर्देश दिया था। कोर्ट के आदेश का पालन न करने पर अधिकारियों को फटकार भी सुननी पड़ी और अदालत को गुमराह करने वाली जानकारी देने पर एक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई भी हुई।
विज्ञापन