{"_id":"5cfeaa09bdec22077b45a0de","slug":"court-ordered-to-give-security-to-lover-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने जताई हत्या की आशंका, सुरक्षा का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल ने जताई हत्या की आशंका, सुरक्षा का आदेश
Tue, 11 Jun 2019 12:35 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय
- फोटो : file photo
अपनी पसंद से विवाह करने वाले प्रेमी जोड़े ने परिवारवालों द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनकी याचिका पर कोर्ट ने एसएसपी रामपुर को याची जोड़े को सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बबीता और अन्य की याचिका पर न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव ने सुनवाई की।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया कि याचीगण बालिग हैं और उन्होंने अपने परिवारवालों की इच्छा के विरुद्ध विवाह किया है। इससे उनको डर है कि परिवारवाले अपने झूठे सम्मान के लिए उनको खत्म कर देंगे। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि सुप्रीमकोर्ट का निर्देश है कि यदि लड़का और लड़की बालिग हैं तो उनको उनकी पसंद के अनुसार साथ रहने से रोका नहीं जा सकता है। यहां तक उनके अभिभावक को भी दखल देने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने एसएसपी रामपुर के समक्ष याचीगण को प्रत्यावेदन देने और एसएसपी को दोनों को सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने विपक्षियों को छूट दी है कि यदि याचीगण द्वारा अपनी आयु से संबंधित फर्जी दस्तावेज दिए गए हैं तो वह आदेश वापस लेने की अर्जी दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन