फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   couple riding a bike died after being hit by a Municipal Corporation's garbage vehicle, an accident occurred i

Prayagraj :हादसे में दंपती की मौत, नगर निगम की बिना नंबर की कूड़े वाली गाड़ी ने मारी टक्कर

Fri, 05 May 2023 05:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 May 2023 05:53 PM IST
सार

थाना क्षेत्र के कटका गांव के पास शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार नगर निगम की बिना नंबर की कूड़ा गाड़ी टाटा मैजिक की चपेट में आने बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केे लिए चीरघर भेजा।

विज्ञापन
couple riding a bike died after being hit by a Municipal Corporation's garbage vehicle, an accident occurred i
हदासे के बाद थाने पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थाना क्षेत्र के कटका गांव के पास शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार नगर निगम की बिना नंबर की कूड़ा गाड़ी टाटा मैजिक की चपेट में आने बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केे लिए चीरघर भेजा। आरोपी चालक को भी गाड़ी समेत दबोच लिया गया था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। हादसे से मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। परिजन मौके के साथ ही बाद में झूंसी थाने पर ग्रामीणों के साथ भारी संख्या में जुटे रहे।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के छतनाग रोड के नैका गांव निवासी 34 वर्षीय राजू भारतीया मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसे 32 वर्षीय पत्नी अंजू देवी से एक सात साल का बेटा रौनक तथा पांच वर्ष की बेटी आरध्या है। शुक्रवार को राजू के चाचा चंद्रप्रकाश भारतीय निवासी बदरा-सोनौटी गांव थाना झूंसी के घर से वहीं के समईया माई मंदिर पर निशान चढ़ना था। राजू सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे पत्नी अंजू के साथ चाचा के घर जाने के लिए बाइक से निकला था।

विज्ञापन

झूंसी में कटका के पास हुआ हादसा

झूंसी के कटका गांव के पास पहुंचने पर उल्टी दिशा से आ रही नगर निगम की बिना नंबर की कूड़ा गाड़ी टाटा मैजिक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पति-पत्नी छिंटककर सड़क पर जा गिरे। इसके बाद गाड़ी चालक दोनों को कुचलते हुए भागने लगा। हालांकि ग्रामीणों ने दौड़ाकर चालक को गाड़ी समेत दबोच लिया। अंजू की मौके पर ही मौत हो गई थी।

राजू को गंभीर हालत में परिजनों ने एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन कुछ देर बाद उसकी भी मौते हो गई। हादसे में पति और पत्नी दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सभी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। बाद में मृतक राजू के भाई राहुल की तहरीर पर गाड़ी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

मां-बाप की मौत से बच्चे हुए अनाथ

हादसे में दंपति राजू भारतीया और अंजू की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। शाम को पोस्टमार्टम के बाद दोनों का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। दंपती की मौत से उसका सात साल का बेटा रौनक और पांच साल की बेटी अराध्या अनाथ हो गए। राजू के पिता राम कुमार का भी तकरीबन छह माह पहले देहांत हो चुका है। छोटे भाई राहुल पर अपने परिवार के खर्च की जिम्मेदारी है। राजू की मां लालती देवी भी बेटे की मौत से बेसुध पड़ी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed