फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Counting of vacant posts done for new teacher recruitment, meeting of directors to be held on January 4

UPESSC : नई शिक्षक भर्ती के लिए रिक्त पदों की कराई गई गिनती, चार जनवरी को होगी निदेशकों की बैठक

Wed, 01 Jan 2025 03:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Jan 2025 03:52 PM IST
सार

शिक्षा सेवा चयन आयोग के सचिव की ओर से पूर्व में संबंधित विभागों को पत्र भेजकर रिक्त पदों का अधियाचन मांगा जा चुका है। आयोग महाकुंभ के बाद प्राइमरी से उच्च शिक्षा तक नई भर्ती शुरू करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
Counting of vacant posts done for new teacher recruitment, meeting of directors to be held on January 4
UPESSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा में शिक्षकों के पदों पर नई भर्ती शुरू करने के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने चार जनवरी को संबंधित विभागों के निदेशकों की बैठक बुलाई है। इसके लिए विभाग रिक्त पदों की गिनती करा रहे हैं। बैठक में नई भर्ती शुरू करने के साथ ऑनलाइन अधियाचन भेजे जाने पर भी निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन

बैठक से पूर्व माध्यमिक शिक्षा विभाग ने रिक्त पदों की गिनती शुरू कर दी। इसके लिए अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी मंडलीय शिक्षा निदेशकों को पत्र जारी कर प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक, लिपिक, चतुर्थ श्रेणी व सहायक अध्यापक (संबद्ध प्राइमरी प्रभाग) के रिक्त पदों की गणना करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 31 मार्च 2025 तक सेवानिवृत्ति के कारण रिक्त होने वाले पदों का ब्योरा भी मांगा है।

विज्ञापन

वहीं, उच्च शिक्षा निदेशालय अशासकीय महाविद्यालयों व अल्पसंख्यक महाविद्यालयों से असिस्टेंट प्रोफेसर व प्राचार्य के रिक्त पदों का ब्योरा पहले ही मांग चुका है। इन पदाें के सत्यापन के बाद निदेशालय ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल के माध्यम से अधियाचन भेजेगा। निदेशालय के सूत्रों का कहना है कि पोर्टल पर अधियाचन किस प्रक्रिया के तहत भेजा जाएगा, बैठक में इस पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिक्षा सेवा चयन आयोग के सचिव की ओर से पूर्व में संबंधित विभागों को पत्र भेजकर रिक्त पदों का अधियाचन मांगा जा चुका है। आयोग महाकुंभ के बाद प्राइमरी से उच्च शिक्षा तक नई भर्ती शुरू करने की तैयारी में है। आगामी भर्ती परीक्षाओं के लिए आयोग ने पाठ्यक्रमों का रिवीजन भी शुरू कर दिया है। साथ ही अर्हता संबंधी विवादों को भी दूर किया जा रहा है, ताकि भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद कोई बाधा न आए। वहीं, दूसरी ओर आयोग फरवरी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों और अप्रैल में टीजीटी-पीजीटी के 4163 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कराने की तैयारी कर रहा है। ये दोनों भर्तियां ढाई साल से लंबित पड़ी हैं। 14 लाख से अधिक अभ्यर्थी इन परीक्षाओं का इंतजार कर रहे हैं। आयोग की योजना है कि लंबित परीक्षाएं कराने जाने के बाद नई भर्तियां शुरू करा दी जाएं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed